BJP संगठनात्मक चुनावों को लेकर राकेश राठौर ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें कब होगा चुनाव

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 08 Sep 2019

राठौर ने संगठनात्मक चुनाव संबंधी कार्यशाला में कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन

BJP संगठनात्मक चुनावों को लेकर राकेश राठौर ने किया बड़ा ऐलान, पढ़ें कब होगा चुनाव

डेली संवाद, अमृतसर
भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल कर जहाँ लोगों की विश्वसनीयता हासिल की है, वहीँ एक बार फिर भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनने को तैयार खड़ी है। भाजपा पर लोगों का बढ़ा विश्वास इस बात का प्रमाण है की देश की जनता खुद आगे बढ़ कर पार्टी की विचारधारा से जुड़ने को उत्सुक है।

उक्त बातें पंजाब भाजपा के महासचिव राकेश राठौर ने एक मीटिंग के दौरान कही। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने संगठन को और मजबूती प्रदान करने के लिए संगठनात्म्क चुनाव प्रक्रिया भी शुरू करवा चुकी है। इसी कड़ी में अमृतसर में संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के चलते एक कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

कार्यशाला में सदस्यता अभियान की सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए इसका पूरा श्रेय पंजाब भाजपा के अध्यक्ष सांसद श्वेत मलिक की जोरदार नीतियों को दिया गया। जिसके चलते पंजाब मे आज भाजपा हर वर्ग के लोगों के घर द्वार पर दस्तक दे चुकी है। राठौर ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है जहाँ संगठन के लोगों द्वारा चुने गए व्यक्तियों को ही पार्टी में पद दिया जाता है।

राठौर ने कहा कि भाजपा अपने कर्मठ कार्यकर्ताओं की बदौलत ही विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है और पार्टी को अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है। पार्टी के कार्यकर्ता इसी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से अलग-अलग स्तरों पर अपने नेताओं का चयन करते हैं। संगठनात्मक चुनावों को निष्पक्षता से करवाने के लिए पार्टी द्वारा प्रदेश भर के सभी जिलों में चुनाव प्रभारी व सह-प्रभारियों की नियुक्तियां की गई हैं।

इस दिन होंगे संगठनात्मक चुनाव

राठौर ने कहा कि भाजपा के संगठनात्मक चुनाव 11 सितम्बर से आरम्भ होंगे। 11 से 30 सितम्बर तक बूथ अध्यक्ष व बूथ समिति के चुनाव होंगे। इसके पश्चात 11 से 30 अक्तूबर तक मंडल अध्यक्ष तथा मंडल समितियों, 11 से 30 नवम्बर तक जिला अध्यक्ष तथा प्रदेश परिषद सदस्यो का चुनाव होगा। 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर तक प्रदेश अध्यक्ष व राष्ट्रीय परिषद सदस्यो के चुनाव करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री प्रो. लक्ष्मीकांता चावला, प्रदेश सचिव सुरेश महाजन, प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा रीना जेटली, प्रदेश प्रवक्ता राजेश हनी, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष सैमसंग बब्लू, जिला देहाती अध्यक्ष राम शरण पराशर, जिला महामंत्री राम चावला विशेष तौर पर मौजूद थे।

कार्यक्रम में अनुज सिक्का, राकेश शर्मा, जरनैल सिंह ढोट, सरबजीत शंटी, जिला सचिव मीनू सहगल, ओम प्रकाश अनार्य, जोगिन्दर वाही, मनोहर सिंह, मोहित महाजन, तरुण जस्सी, तरुण अरोड़ा, अलका शर्मा, विनोद बब्बल, इंद्रपाल आर्य, सतीश अग्रवाल, अश्वनी बावा, गुरदेव सिंह, चरणजीत सिंह, राकेश महाजन, पवन मंगा, कुलवंत बेदी, रमेश पप्पू, अश्वनी पम्मा, अंकुश मेहरा, चिंटू मेहरा, मोनू महाजन, अजय अरोड़ा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *