सुल्तानपुर लोधी में आधुनिक बस स्टैंड 30 सितम्बर तक मुकम्मल होगा : रजि़या सुल्ताना

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 11 Sep 2019

5 करोड़ 73 लाख रुपए की अनुमानित लागत के साथ तैयार होगा बस स्टैंड

सुल्तानपुर लोधी में आधुनिक बस स्टैंड 30 सितम्बर तक मुकम्मल होगा : रजि़या सुल्ताना

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार द्वारा श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश उत्सव को समर्पित सुल्तानपुर लोधी में एक नया और आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण कार्य 30 सितम्बर, 2019 तक मुकम्मल कर लिया जायेगा। इह बस स्टैंड में विश्व स्तरीय सुविधाएं मुहैया होंगी।

पंजाब की परिवहन मंत्री श्रीमती रजिया सुल्ताना ने यह प्रगटावा करते हुए बताया कि राज्य सरकार द्वारा सुल्तानपुर लोधी में बनाए जा रहे आधुनिक बस स्टैंड पर अनुमानित 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत आयेगी। उन्होंने सुल्तानपुर लोधी बस स्टैंड के निर्माण के काम जायज़ा भी लिया।

अनलोडिंग प्लेटफार्म आदि मुहैया करवाए गए हैं

श्रीमती सुल्ताना ने बताया कि इस बस स्टैंड में मुख्य तौर पर बसों के चलने के लिए 8 विभिन्न काऊंटर, महिलाओं एवं पुरूषों और अंगहीनों के लिए शौचालय, सवारियों के लिए ए.सी. वेटिंग हॉल, व्यापारिक मंतव्य के लिए चार दुकानें, एक रैस्टोरैंट, कार पार्किंग, रिक्शा पार्किंग, पीने वाले शुद्ध पानी के लिए आर.ओ. सिस्टम, वॉटर कूलर, पंखे, सवारियों के बैठने के लिए गोदरेज़ के स्टील बैंच, अनलोडिंग प्लेटफार्म आदि मुहैया करवाए गए हैं।

परिवहन मंत्री ने आगे बताया कि बस स्टैंड को ऐतिहासिक रूप देने के लिए मुख्य प्रवेश द्वार को शहर के विरासती रूप के अनुसार तैयार किया गया है और गुम्बदों-मेहराबों आदि का निर्माण भी किया गया है। उन्होंने कहा कि बस स्टैंड के निर्माण का काम 80 प्रतिशत मुकम्मल हो चुका है और यह काम 30 सितम्बर, 2019 के अंत तक मुकम्मल करके बस स्टैंड को सार्वजनिक इस्तेमाल के लिए समर्पित कर दिया जायेगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *