
डेली संवाद, जालंधर
डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा और पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मेले को सुचारू और निर्विघ्न ढंग से पूर्ण करने के लिए श्रद्धालुओं, सेवकों, आधिकारियों और कर्मचारियों का धन्यवाद किया।
दोनों आधिकारियों ने श्री सिद्ध बाबा सोढल मंदिर में माथा टेका गया और सभी प्रबंधों का जायज़ा लिया। दोनों आधिकारियों ने मंदिर कंपलैक्स में दो घंटे से अधिक समय बिताया और इस अवसर पर आधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी ड्यूटी पूरी चौकसी के साथ करने के निर्देश दिये। दोनों आधिकारियों ने लंगर भी खाया और देश के कोने -कोने से आए श्रद्धालुओं से बातचीत भी की गई।
इस अवसर पर दोनों आधिकारियों ने लंगर समितियाँ, वलंटियरों और अन्य लोगों से मेले को सफल बनाने में दिये योगदान के लिए बातचीत की गई। इस अवसर पर डिप्टी कमिशनर और पुलिस कमिशनर की तरफ से मेले को सफल बनाने के लिए आधिकारियों और कर्मचारियों की ओर पूरी लगन और मेहनत से निभाई गई सेवाओं की प्रसंशा की ।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।









