डिस्ट्रिक्ट तथा जोनल खेलों में जी.बी. ढिलवां ने जीते 8 गोल्ड, 3 रजत तथा 1 कांस्य पदक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 12 Sep 2019

नवजोत कौर, नवप्रीत कौर, अमृतप्रीत, परमजीत, गुरलाल तथा नवदीप राज्य स्तर के लिए चयनित

डिस्ट्रिक्ट तथा जोनल खेलों में जी.बी. ढिलवां ने जीते 8 गोल्ड, 3 रजत तथा 1 कांस्य पदक

डेली संवाद, जालंधर
डिप्स के होनहार खिलाडिय़ों ने गत दिनों पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड द्वारा ज़ोनल स्तरीय जी.बी ढिलवां बैल्ट में आयोजित चैम्पियनशप में शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए 7 गोल्ड, 2 सिल्वर तथा 1 ब्रांज मैडल प्राप्त किए। इस प्रतियोगिता में कपूरथला जोन के अंडर आते 50 से अधिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

इसमें पी.ए.ई.बी के अंतर्गत आते डिप्स चेन के स्कूल डी.बी.ढिलवां के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें वालीबॉल अंडर 14, 17 तथा 19 के लडक़ों की टीम ने, स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इसी के साथ खो-खो अंडर 17 लडक़ों की टीम ने, बैडमिंटन सिंगल तथा डब्ल्ज़ में अपने खेल को दिखाते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। खो-खो अंडर 17 लड़कियों की टीम ने स्वर्ण पदक, अंडर 14 खो-खो तथा अंडर 19 कबड्डी में रजत पदक व अंडर 19 बैडमिंटन में कांस्य पदक प्राप्त किया।

लड़कियों ने कबड्डी अंडर 19 में स्वर्ण पदक जीते

इसी दौरान गुरू नानक स्टेडियम कपूरथला में आयोजित जि़ला स्तरीय कबड्डी तथा वालीबॉल टूर्नामैंट में भी जी.बी ढिलवां ने अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें लड़कियों ने कबड्डी अंडर 19 में स्वर्ण पदक, तथा लडक़ों के वालीबॉल प्रतियोगिता अंडर 19 में रजत पदक प्राप्त किया।

सभी होनहार खिलाडिय़ों के इस जानदार प्रदर्शन को देखते हुए कबड्डी में दो छात्राओं नवजोत कौर तथा नवप्रीत कौर को, लडक़ों की वालीबाल टीम में से चार खिलाडिय़ों अमृतप्रीत सिंह, परमजीत सिंह, गुरलाल सिंह तथा नवदीप सिंह को स्टेट लेवल के लिए चयनित किया गया।

सभी विजेता विद्यार्थियों को डिप्स चेन के चेयरमैन स. गुरबचन सिंह, सी.ए.ओ रमनीक सिंह, सी.ई.ओ मोनिका मंडोत्रा तथा स्कूल की प्रिंसीपल गुरविंदर कौर ने बधाई दी तथा स्टेट स्तर के लिए चयनित बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए नैश्नल तक जाने के लिए प्रेरित किया।
विजेता विद्यार्थियों के साथ ढिलवां के प्रिंसीपल गुरविंदर कौर।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

डिस्ट्रिक्ट तथा जोनल खेलों में जी.बी. ढिलवां ने जीते 8 गोल्ड, 3 रजत तथा 1 कांस्य पदक

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *