भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टडी के बाद ब्रिटेन में 2 साल का मिलेगा वर्क परमिट

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 272 शब्द|📅 12 Sep 2019
भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टडी के बाद ब्रिटेन में 2 साल का मिलेगा वर्क परमिट
फोटो साभार -गूगल

नई दिल्ली। भारतीय छात्रों को बड़ी राहत देते हुए ब्रिटेन ने अपने यहां पढ़ाई करने वाले विदेशी छात्रों के लिए पढ़ाई के बाद की नई वर्क वीजा पॉलिसी का ऐलान किया है. ब्रिटेन के इस ऐलान से वहां पर पढ़ाई करने वाले अंतरराष्ट्रीय छात्रों को अपना करियर संवारने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

ब्रिटेन ने अपने यहां की यूनिवर्सिटीज में पढ़ रहे विदेशी छात्रों के लिए वर्क वीजा की समय अवधि 2 साल के लिए बढ़ाया है. ब्रिटिश मीडिया के अनुसार ब्रेक्जिट के बाद विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाने के मद्देनजर प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की ओर से अंतरराष्ट्रीय छात्रों के लिए पढ़ाई पूरी करने के बाद 2 साल का वर्क वीजा बढ़ाने को लेकर नई पॉलिसी लाने का ऐलान किया गया है. यह नई पॉलिसी 2020-21 में छात्रों के दाखिले के दौरान लॉन्च होगी.

क्यों बंद हुई थी योजना

इस योजना को 2012 में तत्कालीन ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरेसा ने खत्म कर दिया था. अब इस कार्यक्रम को फिर से शुरू किया गया है ताकि विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ाई जा सके। भारत के लिहाज से देखा जाए तो भारतीय छात्रों को इस नई पॉलिसी से काफी फायदा मिलेगा. नई पॉलिसी के आने के बाद ब्रिटेन में पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्र वहां पर अगले 2 साल के लिए काम करने या करियर बनाने या फिर अपनी पसंद के अनुरूप काम करने का फैसला ले सकते हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

भारतीय छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, स्टडी के बाद ब्रिटेन में 2 साल का मिलेगा वर्क परमिट

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *