नई दिल्ली। भाजपा के पूर्व सांसद स्वामी चिन्मयांनद के खिलाफ छात्रा से रेप का आरोप लगने पर कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश सरकार का महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश सरकार और यूपी पुलिस पर सवाल खड़े किए हैं। प्रियंका गांधी ने सवाल किया है कि यूपी पुलिस क्या इसलिए इस मामले में सुस्त है क्योंकि आरोपी का संबंध भाजपा से है?
प्रियंका गांधी ने चिन्मयानंद पर एक खबर को शेयर कर करते हुए ट्वीट किया और लिखा- उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने अपनी हरकतों से साफ कर दिया है कि उसका महिला सुरक्षा से कोई वास्ता नहीं। आखिर क्यों शिकायतकर्ता लड़की को दोबारा प्रेस के सामने सुरक्षा की गुहार लगानी पड़ रही है? आखिर यूपी पुलिस सुस्त क्यों है? क्योंकि आरोपी का सम्बंध भाजपा से है?
यह है मामला
शाहजहांपुर की छात्रा ने आरोप लगाया है कि भाजपा नेता चिन्मयानंद ने उसके साथ बलात्कार किया और एक वर्ष तक प्रताड़ित किया। छात्रा ने दिल्ली में शिकायत दर्ज करवाई है। उसने आरोप लगाया कि शाहजहांपुर में पुलिस उसकी शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं कर रही। पिछले महीने एक वायरल वीडियो में चिन्मयानंद पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाने वाली एलएलएम की छात्रा कल पहली बार मीडिया के सामने आई।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।