दिल्ली के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, फिर लौटेगा ऑड-ईवन फार्मूला, पढ़ें कब से होगा लागू

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 421 शब्द|📅 13 Sep 2019

दिल्ली के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, फिर लौटेगा ऑड-ईवन फार्मूला, पढ़ें कब से होगा लागू

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ऑड-ईवन रिटर्न्स स्कीम को फिर से लागू करने का ऐलान किया है। यह नियम 4 से 15 नवंबर के बीच लागू होगा। सीएम केजरीवाल ने कहा कि नवंबर के महीने में दिल्ली के आस-पास के राज्यों में पराली जलाई जाती है, इस वजह से दिल्ली गैस चेंबर बन जाता है. इसलिए एक बार फिर ऑड-ईवन फॉर्मूले को लागू करने का फैसला किया गया है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि हम प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र और पंजाब सरकार के साथ अपने स्तर पर काम कर रहे हैं, लेकिन दिल्ली सरकार हाथ पर हाथ धरकर नहीं बैठ सकती है. केजरीवाल ने कहा कि पिछले वर्षों में नवंबर के महीने में ऑड-ईवन को लागू करने से राज्य में प्रदूषण काफी कम हुआ है. दिल्ली एक ऐसा राज्य है जहां प्रदूषण कम 25 फीसदी कम हुआ है, सरकार की कोशिश है कि इसे और भी कम किया जाए।

केजरीवाल ने कहा कि इसे लेकर हमने जनता से सुझाव मांगें और एक्सपर्ट्स से चर्चा की थी. दीवाली पर पटाखे की वजह से ज्यादा धुंआ होता है, ऐसे में दिल्ली के लोगों को अपील करते हुए केजरीवाल ने कहा कि पटाखे ना जलाएं, यह सुप्रीम कोर्ट का ऑर्डर भी है. अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रदूषण से संबंधित शिकायतों का निपटारा करने के लिए वॉररूम भी बनाया जा रहा है. साथ ही दिल्ली में पर्यावरण मार्शल की भी नियुक्ति की जाएगी।

दिल्ली सरकार सामूहिक तौर पर प्रदूषण-मुक्त दीवाली मनाएगी

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लगभग 1200 ई-मेल और कई विशेषज्ञों से सलाह मशविरे के बाद सरकार ने दिल्ली के प्रदूषण से निपटने के लिए योजना बनाई है. दिल्ली सरकार सामूहिक तौर पर प्रदूषण-मुक्त दीवाली मनाएगी. नवंबर में फिर ऑड-ईवन योजना लागू होगी. दिल्ली सरकार अक्टूबर से लोगों को मुफ्त मास्क उपलब्ध कराएगी।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में जब प्रदूषण ज्यादा था तो ऑड ईवन लागू हुआ था और दिल्लीवालों ने इस फॉर्मूले को सफल बनाने में मदद की थी. अब दिल्ली के लोग प्रदूषण से लड़ने के लिए तैयार हैं, इस भरोसे के साथ सरकार एक बार फिर नवंबर में इसे लागू करने जा रही है. नए ट्रैफिक नियमों और चालान को लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा, हम चाहते हैं कि यातायात के नियमों में सुधार हो. जब से नया नियम लागू हुआ है तो दिल्ली के ट्रैफिक में सुधार आया है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

दिल्ली के मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला, फिर लौटेगा ऑड-ईवन फार्मूला, पढ़ें कब से होगा लागू

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *