विजीलैंस की टीम ने 10,000 की रिश्वत लेते सिपाही को रंगे हाथों दबोचा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 205 शब्द|📅 13 Sep 2019

विजीलैंस की टीम ने 10,000 की रिश्वत लेते सिपाही को रंगे हाथों दबोचा

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पुलिस चौंकी हम्बड़ा, जि़ला लुधियाना में तैनात सिपाही सरबजीत सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया। उक्त सिपाही को शिकायतकर्ता अजमेर सिंह निवासी सरूप नगर, सलेम टाबरी, लुधियाना की शिकायत पर पकड़ा है।

शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो को अपनी शिकायत में दोष लगाया कि उक्त सिपाही द्वारा उसके खि़लाफ़ चोरी का झूठा केस दर्ज न करने के बदले 50,000 रुपए की माँग की गई है और सौदा 30,000 में तय हुआ है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके द्वारा उक्त सिपाही को इस मामले में रिश्वत के तौर पर पहली किश्त के 5,000 रुपए अदा किये जा चुके हैं।

विजीलैंस द्वारा शिकायत की पड़ताल के उपरांत उक्त दोषी सिपाही को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में दूसरी किश्त के 10,000 रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया। उन्होंने बताया कि दोषी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना में मुकदमा दर्ज करके अगली कार्यवाही आरंभ कर दी गई है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

विजीलैंस की टीम ने 10,000 की रिश्वत लेते सिपाही को रंगे हाथों दबोचा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *