सेवा सप्ताह में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, कई जगहों पर की सफाई

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 230 शब्द|📅 15 Sep 2019

सेवा सप्ताह में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, कई जगहों पर की सफाई

डेली संवाद, अमृतसर
भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को “सेवा-सप्ताह” के रूप में मनाने का ऐलान किया है, जो कि 14 से 20 सितंबर तक चलेगा।  इसके चलते देश के सभी हिस्सों में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा मिलकर अलग-अलग स्थानों पर सेवा के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर इसे सार्थक किया जा रहा है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है। जिला भाजपा अमृतसर द्वारा भी इस ‘सेवा सप्ताह’ के दौरान रविवार को सुबह पहले गोल बाग़ में भाजपा के “स्वच्छ भारत मिशन” के संयोजक तरुण अरोड़ा की अध्यक्षता में अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं व जिला भाजपा के सदस्यों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर लोगों को अपने इर्द-गिर्द के स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए भी प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर सेवा सप्ताह के संयोजक व जिला महामंत्री डॉ. राम चावला, जिला भाजपा उपाध्यक्ष संजीव खोसला, प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी जनार्दन शर्मा, आर.एस.एस. के रवि मेहरा, जतिन चोपड़ा, सह-संयोजक अजय अरोड़ा, चंदर शेखर शर्मा, अनुज शर्मा, सोनू अरोड़ा, गौरव सहगल, अमित कपूर, अनु बेदी, हरबंस सिंह, परमजीत सिंह, संदीप अरोड़ा, नवदीप भंडारी, सुशिल शर्मा, साहिल चौहान, इन्दर शारदा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

सेवा सप्ताह में भाजपा ने चलाया सफाई अभियान, कई जगहों पर की सफाई

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *