किसानों को पर्यावरण की संभाल के लिए गुरू नानक देव जी द्वारा दिया संदेश अपनाने का न्योता

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 480 शब्द|📅 15 Sep 2019

पंजाब सरकार द्वारा किसानों को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर सम्मान स्वरूप पराली जलाने का ग़ैर-सेहतमंद रुझान त्यागने की अपील

किसानों को पर्यावरण की संभाल के लिए गुरू नानक देव जी द्वारा दिया संदेश अपनाने का न्योता

डेली संवाद, चंडीगढ़
किसानों को पराली जलाने के रुझान को त्यागने की अपील करते हुये पंजाब सरकार ने उनको श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर सम्मान स्वरूप गुरू साहिब द्वारा मूल्यवान प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण संबंधी दिए संदेश को अपनाने का न्योता दिया है।

धान की पराली जलाने के साथ मिट्टी, प्राकृतिक पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य पर पड़ते दुष्प्रभावों के मद्देनजऱ गुरू साहिब जी के चरण स्पर्श प्राप्त नगर सुल्तानपुर लोधी में पिछले सप्ताह मंत्रीमंडल की हुई मीटिंग के दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह और कैबिनेट मंत्रियों ने भी किसानों को प्राकृतिक संसाधनों के सरंक्षण संबंधी श्री गुरु नानक देव जी के फलसफे को अपना कर पराली जलाने के रुझान को ख़त्म करने की अपील की।

पराली जलाने के बुरे नतीजों का जि़क्र करते हुये कृषि सचिव काहन सिंह पन्नू ने बताया कि पराली को आग लाने से प्रति हेक्टेयर 30 किलो नाईट्रोजन, 13.8 किलो फास्फोरस, 30 किलो पोटाश, 6.48 किलो सल्फर और 2400 किलो कार्बन जल कर तबाह हो जाने और मित्र कीड़ों के मारे जाने से पर्यावरण प्रदूषित होता है।

पंजाब को ‘पराली जलाने की समस्या से मुक्त राज्य’ बनाया जा सके

इसी दौरान श्री पन्नू ने हाल ही में नई दिल्ली में हुई राष्ट्रीय कॉनफ्रेंस के मौके पर भारत सरकार द्वारा फ़सल के अवशेष के उचित ढंग के साथ निपटारा करने के लिए सम्मानित किये पंजाब के प्रगतिशील किसानों की भरपूर सराहना करते हुये अन्य सभी किसानों भी निवेकली पहुँच रखने वाले इन किसानों के पदचिन्हों पर चलने का न्योता दिया जिससे पंजाब को ‘पराली जलाने की समस्या से मुक्त राज्य’ बनाया जा सके।

श्री पन्नू ने पराली जलाने के रुझान को ख़त्म करने संबंधी किसानों को उत्साहित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा उठाये जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी देते हुये बताया कि मौजूदा वित्तीय साल के दौरान किसानों को 274 करोड़ रुपए की सब्सिडी पर फसलों के अवशेष के निपटारे के लिए लगभग 28000 मशीनें /कृषि यंत्र मुहैया करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस स्कीम के अंतर्गत किसानों को 50 से 80 प्रतिशत तक सब्सिडी दी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि सरकार द्वारा पिछले साल भी किसानों को 269 करोड़ की सब्सिडी के साथ ऐसी 28000 मशीनें मुहैया करवाई गई थीं। उन्होंने कहा कि किसानों के सहयोग और सरकार के ठोस यत्नों के साकारत्मक नतीजे सामने आए हैं जिसका प्रमाण बड़ी संख्या में किसानों द्वारा पराली जलाने के रिवायती चक्कर में से निकल कर फसलों के अवशेष का खेतों में ही निपटारा करने के रास्ते को अपनाने से मिलता है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

किसानों को पर्यावरण की संभाल के लिए गुरू नानक देव जी द्वारा दिया संदेश अपनाने का न्योता

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *