पंजाब में तकरीबन 10 लाख बच्चों को पिलाईं जाएंगी पोलियो बूँदें, पढ़ें स्वास्थ्य मंत्री क्या बोले

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 15 Sep 2019

तीन -दिवसीय पोलियो बूंदे पिलाने की मुहिम का आग़ाज़

पंजाब में तकरीबन 10 लाख बच्चों को पिलाईं जाएंगी पोलियो बूँदें, पढ़ें स्वास्थ्य मंत्री क्या बोले

डेली संवाद, चंडीगढ़
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने राज्य स्तरीय सब-नेशनल पोलियो राउंड की शुरुआत सिंह सभा गुरूद्वारा साहिब बलोंगी (मोहाली) से की । इस दौरान उन्होंने यहां बलोंगी में आयोजित राज्य स्तरीय समागम में 5 साल से छोटी उम्र के बच्चों को पोलियो बूंदे पिलाईं।

बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पंजाब भर में 0-5 साल तक की आयु के लगभग 10 लाख बच्चों को पोलियो बूँदें पिलाने का लक्ष्य है। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए और घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने के लिए 8 हज़ार टीमों का गठन किया गया है, जिनकी सुपरवीजन करने के लिए 800 सुपरवाइजऱ लगाए गए हैं।

बलबीर सिंह सिद्धू ने बताया कि पूरे संसार की बड़ी प्राप्ति है कि पोलियो को ख़त्म किया जा रहा है और यह अंतिम पड़ाव में है। परंतु हम जानते हैं कि कोई भी लड़ाई तब तक जीती नहीं जा सकती जब तक उसे जड़ से ख़त्म न कर दिया जाये। जहाँ पूरे संसार में पोलियो को मुक्त करने की कोशिशों हो रही हैं, वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान जैसे देश अभी भी पोलियो की समस्या के साथ जूझ रहे हैं। स. बलबीर सिंह सिद्धू ने लोगों से अपील की कि वह आगे आकर अपने बच्चों का टीकाकरण करवाएं। उन्होंने बताया कि 27 मार्च, 2014 को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डबल्यू.एच.ओ.) ने भारत को पोलियो मुक्त देश घोषित किया है।

बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव यत्न

इस बात पर ज़ोर देते हुये कि सरकार बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए हर संभव यत्न कर रही है, उन्होंने कहा कि इस मुहिम के अधीन राज्य के हरेक बच्चे का टीकाकरण किया जाये। उन्होंने राज्य को पोलियो मुक्त रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और वालंटियरों के अथक यत्नों की सराहना की।

इस मौके पर डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं पंजाब डा. अवनीत कौर, राज्य टीकाकरण अफ़सर डा. जी.बी. सिंह, सिविल सर्जन मोहाली डा. मनजीत सिंह, जिला टीकाकरन अफ़सर डा. वीणा जरेवाल, एसएमओ डा. कुलजीत कौर, मनजीत सिंह, कुलदीप सिंह, बलबीर सिंह, बीर सिंह बाजवा, निरमलजीत सिंह और अन्य व्यक्ति मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब में तकरीबन 10 लाख बच्चों को पिलाईं जाएंगी पोलियो बूँदें, पढ़ें स्वास्थ्य मंत्री क्या बोले

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *