विजीलैंस ने 8 कर्मचारियों और 1 प्राईवेट व्यक्ति को रिश्वत लेते हुये दबोचा, ऐसी मिली सफलता

Daily Samvad
2 Min Read

विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने अगस्त महीने के दौरान कुल 9 छापे मारे

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अंतर्गत अगस्त महीने के दौरान कुल 9 छापे मारकर 8 सरकारी कर्मचारी और 1 प्राईवेट व्यक्तियों को विभिन्न मामलों में रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया जिनमें पुलिस विभाग के 2, राजस्व विभाग का 1 और अन्य विभिन्न विभागों के 5 कर्मचारी शामिल हैं।

इस सम्बन्धित चीफ़ डायरैक्टर-कम -ए.डी.जी.पी विजीलैंस ब्यूरो पंजाब बी.के. उपल ने कहा कि इस दौरान ब्यूरो ने सार्वजनिक सेवाएं और अन्य क्षेत्रों में भ्रष्टाचार को रोकने के लिए अपनी पूरी कोशिश की। इस दिशा में विजीलैंस के परीक्षक अधिकारियों ने राज्य की विभिन्न अदालतों में चलते मुकदमों के दौरान दोषियों को न्यायिक सज़ाएं दिलाने के लिए पुख्ता पैरवी की।

उन्होंने बताया कि पिछले महीने के दौरान ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार सम्बन्धी 15 मामलों के चालान विभिन्न विशेष अदालतों में पेश किये गए। इसी दौरान भ्रष्टाचार सम्बन्धी लगाए दोषों की पुख्ता जांच के लिए 6 विजीलैंस जांचें भी दर्ज की गई और विजीलैंस जांचों की जांच के उपरांत 5 मुकदमे भी दर्ज किये गए।

विजीलैंस द्वारा दर्ज किये मामलों की सुनवाई में तेजी आई

और जानकारी देते हुये उन्होंने बताया कि विजीलैंस द्वारा दर्ज किये मामलों की सुनवाई के दौरान पिछले महीने विभिन्न विशेष अदालतों ने दो कर्मचारियों को सज़ाएं और जुर्माने किये हैं जिनमें जालंधर में तैनात ए.एस.आई कश्मीर सिंह को जालंधर की अदालत द्वारा 5 साल की कैद और दस हज़ार रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।

इसी तरह एक अन्य भ्रष्टाचार के केस में नारकोटिक सेल, मोगा में तैनात ए.एस.आई बलजिन्दर सिंह और मुख्य सिपाही भजन सिंह को मोगा की अदालत द्वारा 4-4 साल की कैद और 5-5 हज़ार रुपए के जुर्माने की सज़ा सुनाई गई है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

 














Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *