पंजाब के CM ने शिरोमणि कमेटी को लिखा पत्र, कहा- 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बादल परिवार सियासत बंद करे

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 806 शब्द|📅 16 Sep 2019

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हरसिमरत कौर प्रकाश पर्व के मामले में झूठ बोलने और गुमराह करने से रोका

पंजाब के CM ने शिरोमणि कमेटी को लिखा पत्र, कहा- 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बादल परिवार सियासत बंद करे

डेली संवाद चंडीगढ़
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने सोमवार को अकाली नेता हरसिमरत बादल को श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के ऐतिहासिक दिवस पर झूठी बयानबाज़ी करने पर मना करते हुये कहा कि उनकी तरफ से शिरोमणि कमेटी के प्रधान भाई गोबिन्द सिंह लोंगोवाल को 550वें प्रकाश पर्व के समागम राज्य सरकार के साथ मिल कर मनाने के लिए फिर पत्र लिखा गया है जिस कारण वह संकुचित राजनैतिक हितों के लिए इस महान दिवस का सियासीकरन न करे।

मुख्यमंत्री ने हरसिमरत बादल को आड़े हाथों लेते हुये कहा कि वह बार -बार झूठ बोल कर राज्य सरकार के विरुद्ध दोष लगा कर यह सिद्ध करने की कोशिश न करे कि केंद्रीय मंत्री को कुछ पता ही नहीं क्योंकि उस संबंधी पहले ही सभी यह जानते हैं कि वह पूरी तरह जानकारी से रहित है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री इस महान और पवित्र समागमों को अपने मनघड़त बयानों की घिनौनी कथा में घढऩे की कोशिश कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत बादल शिरोमणि कमेटी जो कि शिरोमणि अकाली दल के हाथों में खेल रही है, को राज्य स्तरीय समागम के लिए सहयोग देने के लिए पूछने की बजाय सरकार और इस धार्मिक संस्था के बीच फूट बढ़ाने के लिए अपनी पूरी कोशिश लगा रही है।

10 साल अकाली नेताओं ने पंजाब आर्थिक ढांचा बुरी तरह तबाह किया

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने हरसिमरत बादल को उसके विवादपूर्ण और भडक़ाऊ बयानों के लिए बरसते हुये कहा कि अकाली नेता की पिछली कुछ दिन की टिप्पणियों ने उसकी पार्टी की औछी मानसिकता और विघनकारी राजनैतिक एजंडे का पर्दाफाश किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल अकाली नेताओं ने पंजाब का सामाजिक और आर्थिक ढांचा बुरी तरह तबाह कर दिया है और अब गैर-संवेदनशील और विवादपूर्ण बयान देकर फिर राज्य को काले दिनों में धकेलने के लिए कोशिश की जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरसिमरत बादल बात तो एकता और शान्ति की कर रही है परन्तु उसकी मंशा उस की टिप्पणियों के कारण बिल्कुल अलग लग रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अकालियों ने थोड़े समय के लाभों के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को राजसी साधन बना दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार सभी विरोधाभासों से ऊपर उठ कर शिरोमणि कमेटी समेत सभी से अपील करती है कि यह ऐतिहासिक दिवस श्री गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं की भावनाओं के साथ मनाए क्योंकि ऐसा दिवस जि़ंदगी में एक बार ही आता है। उन्होंने कहा कि यह अकालियों के हितों को पूरा नहीं करता जो इस मुद्दे पर निराशा और असामंजस्य फैलाने पर तुले हुए हैं।

एकता और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं पर्व

गुरुद्वारा साहिब में और कमेटी के अधीन स्थानों में होने वाले समागमों के लिए राज्य सरकार की तरफ से शिरोमणि कमेटी को पूरा सहयोग देने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहारते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने एक बार फिर शिरोमणि कमेटी के प्रधान से अपील की है कि वह उनकी सरकार के साथ जुड़ कर इस ऐतिहासिक दिवस को राजसी, सामाजिक और धार्मिक विचारों से ऊपर उठ कर सर्व सांझेदारी, एकता और आपसी भाईचारे के साथ मनाएं।

शिरोमणि कमेटी के प्रधान को लिखे अपने पत्र में मुख्यमंत्री ने पहले सिख गुरू द्वारा विश्व व्यापक भाईचारिक सांझ के फलसफे की राह पर इस महान समागम को धूमधाम के साथ मनाने के लिए शिरोमणि कमेटी के प्रधान के खुल्ले दिल से सहयोग की विनती की है।

शिरोमणि कमेटी के प्रधान को पहले लिखे पत्र की लगातारता में कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने भाई लोंगोवाल को अवगत करवाया कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार साहिब के आदेशों पर राज्य सरकार ने सांझी यादगारी कमेटी के लिए शामिल करने के लिए अपने दो कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी और सुखजिन्दर सिंह रंधावा को नामज़द किया हुआ है।

हम इस ऐतिहासिक दिवस के गवाह बनने जा रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं पहले ही तीन मंत्रियों को बातचीत के लिए अधिकारित किया था जो आपको इस पवित्र दिवस के लिए इकठ्ठा होने के लिए मेरे तरफ से निजी तौर पर आपकी रिहायश पर 29 जून, 2019 को मिले थे। यह हमारे लिए सम्मान वाली बात है कि हम इस ऐतिहासिक दिवस के गवाह बनने जा रहे हैं।

इस यादगारी दिवस के मौके पर राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे विभिन्न विकास कामों और बुनियादी ढांचा स्थापित करने के उठाये जा रहे कदमों पर रौशनी डालते हुये कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से विस्तृत प्रोग्राम पहले ही तय किये जा चुके हैं जिनमें पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में 12 नवंबर, 2019 को होने वाला मुख्य समागम भी शामिल है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

पंजाब के CM ने शिरोमणि कमेटी को लिखा पत्र, कहा- 550वें प्रकाश पर्व को लेकर बादल परिवार सियासत बंद करे

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *