लालू की RJD में फूट, पार्टी MLA का बड़ा खुलासा, कहा- BJP से मिले हुए हैं तेजस्वी यादव

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 364 शब्द|📅 16 Sep 2019

आरजेडी के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया

लालू की RJD में फूट, पार्टी MLA का बड़ा खुलासा, कहा- BJP से मिले हुए हैं तेजस्वी यादव

पटना। एक तरफ जहां आरजेडी बार बार पार्टी में सब कुछ ठीक होने का दावा कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव के विरोध में पार्टी का एक धड़ा खड़ा होता दिखाई दे रहा है. आरजेडी विधायक महेश्वर प्रसाद यादव के बयान से ये साफ है कि आरजेडी टूट के कगार पर है. गायघाट से आरजेडी के विधायक महेश्वर प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव पर बड़ा आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव तीन महीने तक बिहार से गायब थे इसी दौरान उन्होंने बीजेपी से सांठ-गांठ कर ली है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के मिली हार के बाद तेजस्वी अचानक गायब हो गए थे. इतना ही नहीं महेश्वर प्रसाद ने ये भी कहा कि अगर बीजेपी षड्यंत्र करके नीतीश कुमार की सरकार को गिराती है तो आरजेडी के 80 फीसदी विधायक नीतीश कुमार का समर्थन करेंगे. विधायकों से हमारी बातचीत हुई है हम अलग गुट बनाएंगे।

अलग गुट बनाकर विधानसभा अध्यक्ष से अलग बैठने की इजाज़त मांगेंगे

उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही वह अलग गुट बनाकर विधानसभा अध्यक्ष से अलग बैठने की इजाज़त मांगेंगे. उन्होंने दावा किया कि उनका कुनबा सीएम नीतीश कुमार के साथ खड़ा रहेगा. आरजेडी विधायक ने दावा किया कि नीतीश के नाम पर बिहार बीजेपी में दो गुट है. बीजेपी का एक गुट गिरिराज सिंह के नेतृत्व में नीतीश कुमार के खिलाफ षड्यंत्र कर रहा है।

गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव के जेल जाने के बाद से आरजेडी के अंदर से तकरार की ख़बरें आती रहती है. तेजस्वी और उनके भाई तेज़ प्रताप यादव के बीच भी गहमागहमी किसी से छुपी नहीं है. बीते लोकसभा चुनाव में करारी हार के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर पार्टी के नेता लगातार सवाल उठाते रहे हैं. अगले साल बिहार में विधानसभा चुनाव है और महेश्वर प्रसाद यादव के बयान से आरजेडी के भविष्य पर एक बार फिर सवाल खड़े होने शुरू हो गए हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

लालू की RJD में फूट, पार्टी MLA का बड़ा खुलासा, कहा- BJP से मिले हुए हैं तेजस्वी यादव

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *