एक्ट्रेस ज़रीन खान ने इस ‘डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 294 शब्द|📅 16 Sep 2019

एक्ट्रेस ज़रीन खान ने इस ‘डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान ने पिंकविला से बातचीत में खुलासा किया है कि वो भी इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं।डायेक्टर का नाम ना लेते हुए जरीन ने बताया कि जब वो इस इंडस्ट्री में नई थीं तब एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर ने उनसे किसिंग सीन रिहर्सल करने के लिए कहा था।

हालांकि जरीन ने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। एक दूसरा किस्सा शेयर करते हुए जरीन ने बताया कि कुछ समय बाद जब वो इंडस्ट्री के माहौल को पूरी तरह समझ चुकी थीं उसके बावजूद डायरेक्टर ने उनसे कहा कि हम दोस्त से कुछ ज्यादा बन सकते हैं। अगर तुम ऐसा करोगी तो मैं नए प्रोजेक्ट में तुम्हें ले लूंगा।

अपने फिल्मी करियर के बारे में और बातें शेयर करते हुए जरीन ने बताया कि वो कभी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। लेकिन पापा के परिवार से अलग हो जोने के बाद उन्होंने घर चलाने के लिए नौकरी करने का फैसला लिया।नौकरी करने के दौरान उन्हें एक कॉल आया जिसमें कहा गया कि उन्हें सलमान खान के साथ एक फोटोशूट करना है। इसके बाद जरीन फोटोशूट के लिए पहुंचीं और उन्हें सलेक्ट कर लिया गया।

आपको बता दें कि जरीन ने सलमान के साथ ही ‘वीर’ से बॉलीवडु में डेब्यू किया था। लेकिन ना तो फिल्म पर्दे पर कुछ खास कमाल दिखा पाई और ना ही जरीन लोगों को दिलों में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाईं। इतना ही नहीं करियर की शुरुआत में उन्हें कटरीना से काफी कम्पेयर किया गया। जिस बात का उन्हें काफी दुख पहुंचा था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

एक्ट्रेस ज़रीन खान ने इस ‘डायरेक्टर पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हूं

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *