DRDO का रुस्तम-2 यूएवी अचानक हुआ क्रैश, ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 17 Sep 2019

DRDO का रुस्तम-2 यूएवी अचानक हुआ क्रैश, ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा

नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का एक अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) मंगलवार सुबह कर्नाटक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। चित्रदुर्ग जिले के जोडीचिकेनहल्ली में सुबह 6 बजे यूएवी दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह डीआरडीओ का रुस्तम 2 यूएवी था। आज इसका ट्रायल किया जा रहा था।

हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। इसके क्रैश होने के बाद पास स्थित गांव में लोगों को तेज आवाज सुनाई दी थी। जिसके तुरंत बाद बड़ी संख्या में लोग इसके आसपास आकर खड़े हो गए।

घटना की पुष्टि करते हुए चित्रदुर्गा के एसपी अरुण के ने बताया, यूएवी आज सुबह सुपारी के खेत में क्रैश हुआ है, इसमें कोई घायल नहीं हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त यूएवी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। राज्य सरकार के अधिकारियों के अनुसार, जब घटना हुई उस वक्त इसकी टेस्टिंग की जा रही थी। इस मामले पर डीआरडीओ के अधिकारी ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

DRDO का रुस्तम-2 यूएवी अचानक हुआ क्रैश, ट्रायल के दौरान बड़ा हादसा

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *