पंजाब में 5 करोड़ रुपए कैश जीतने का सुनहरा मौका, पढ़ें सरकार की नई पेशकश

Daily Samvad
2 Min Read

दीवाली बंपर में  दूसरे 10 ईनाम 20 -20 लाख रुपए के, ड्रा 1 नवंबर को

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब लॉटरीज़ विभाग द्वारा माँ लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर 2019 जारी किया गया है, जो कि साल का सबसे बड़ा बंपर है। इस बंपर का पहला ईनाम पाँच करोड़ रुपए का होगा। लॉटरीज़ विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाँच करोड़ रुपए के पहले ईनाम दो विजेताओं को (2.50 -2.50 करोड़ रुपए) दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि दूसरा ईनाम 20 लाख रुपए का होगा, जो 10 विजेताओं को दिया जायेगा।

प्रवक्ता ने बताया कि पहले दो ईनाम गारंटिड जनता में बिकी हुई टिकटों में से ही निकाले जाएंगे। उन्होंने बताया कि तीसरे 10 ईनाम 10 -10 लाख रुपए के होंगे। 20 चौथे ईनाम दो -दो लाख रुपए के होंगे। इसके अलावा दीवाली बंपर में और भी कई आकर्षित ईनाम हैं, जिनकी कुल कीमत करोड़ों रुपए बनती है।

उन्होंने बताया कि इस बंपर का ड्रा 1 नवंबर, 2019 को निकाला जायेगा। पंजाब सरकार द्वारा बंपर लॉटरी के पारदर्शी नतीजों के कारण इसकी लोगों में मज़बूत साख है। भारतीय त्योहारों में दीवाली का ख़ास स्थान होने के कारण माँ लक्ष्मी दीवाली पूजा बंपर का भी लोगों में काफ़ी आकर्षण रहता है, यही कारण है कि दीवाली बंपर का पहला ईनाम 5 करोड़ रुपए रखा गया है जिससे विजेताओं के लिए यह त्योहार दोगुनी ख़ुशी लाए और यादगार बन सके।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *