चीन ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मोदी के साथ जिनपिंग, नहीं होगा कश्मीर अहम मुद्दा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 285 शब्द|📅 18 Sep 2019

चीन ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मोदी के साथ जिनपिंग, नहीं होगा कश्मीर अहम मुद्दा

बीजिंग। जम्मू- कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने जाने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान कश्मीर का मुद्दा लेकर कई जगह अंतरराष्ट्रीय मंचों पर जा चुके हैं. लेकिन हर जगह पाकिस्तान को झटका लगा है. अब तो ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के खास दोस्त चीन ने भी इस मुद्दे पर उसका साथ छोड़ दिया है।

अगले कुछ दिनों में पीएम नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग एक अनौपचारिक सम्मेलन में मिलने वाले हैं. लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच कश्मीर के मुद्दे पर बातचीत नहीं होगी. चीन के एक सीनियर अधिकारी का कहना है कि ये पीएम मोदी और शी जिनपिंग पर निर्भर करेगा कि वो किन-किन मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं. बता दें कि दोनों नेता अगले महीने मिलने वाले हैं।

चीन की विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा, ” मुझे नहीं लगता कि बातचीत के एजेंडे में कश्मीर शामिल होगा. इस तरह के अनौपचारिक सम्मेलन में ये दोनों नेताओं पर निर्भर करता है कि वो किन मुद्दों पर चर्चा करते हैं.” प्रवक्ता हुआ के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच बातचीत के लिए कश्मीर बड़ा मुद्दा नहीं हो सकता ह।

उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता कि बातचीत का असली मुद्दा कश्मीर होगा. बेहतर होगा कि दोनों नेताओं को बातचीत के लिए छोड़ दिया जाए.” बता दें कि पिछले दिनों चीन ने पाकिस्तान के साथ मिल कर कश्मीर का मुद्दा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में उठाया था. लेकिन दोनों देशों की बात यहां भी नहीं सुनी गई थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।

चीन ने भी दिया पाकिस्तान को झटका, मोदी के साथ जिनपिंग, नहीं होगा कश्मीर अहम मुद्दा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *