कैप्टन अमरिंदर सिंह ने इस विभाग के अफसरों ने सौंपे 8.25 लाख रुपए के चेक, जाने वजह

Daily Samvad
1 Min Read

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री को चैक सौंपा

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा स्वैच्छा से 8 लाख 25 हज़ार रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए गए हैं। पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा ज़रूरतमन्दों की की जाने वाली वित्तीय सहायता में अपना योगदान डालने का फ़ैसला किया गया था।

प्रवक्ता के अनुसार किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को एक निश्चित राशि देने के लिए नहीं कहा गया था, बल्कि अपनी स्वैच्छा से वित्तीय योगदान डालने के लिए कहा गया था। उन्होंने बताया कि समूह अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा बहुत थोड़े समय में 8 लाख 25 हज़ार रुपए की राशि एकत्रित की गई थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा सामुहिक रूप में एकत्रित की गई राशि का चैक विभाग के मंत्री श्री सुन्दर शाम अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती विनी महाजन और इनवैस्ट पंजाब के सी.ई.ओ. श्री रजत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह को सौंपा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *