कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार AAP में शामिल, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

रांची। झारखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली. अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।

लोकसभा चुनाव के परिणामों के बाद कांग्रेस दो समूहों में बंट गई थी. एक का नेतृत्व अजय कुमार तो दूसरे का नेतृत्व पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय और अन्य कर रहे थे. पिछले महीने जब अजय कुमार रांची स्थित कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय में एक पार्टी की बैठक में भाग लेने जा रहे थे तो सहाय के समर्थकों से उलझ गए थे।

पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प बाद दोनों ही समूह के नेताओं की नई दिल्ली में एक बैठक भी हुई थी. अजय कुमार ने आरोप लगाया है कि सहाय और अन्य नेता लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में परिवार के सदस्यों के लिए टिकट पाने की कोशिश कर रहे हैं. इन सब घटनाक्रम के बाद झारखंड में रामेश्वर उरांव को कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष चुन लिया. इससे अजय कुमार नाराज बताए जा रहे थे. इसे देखते हुए ही उन्हें आम आदमी पार्टी में शामिल होना मुख्य कारण बताया जा रहा है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *