जालंधर के डीसी, पुलिस कमिश्नर और निगम कमिश्नर समेत अफसरों ने उठाया झाडू, पढ़ें वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए शहर में सफाई अभियान चलाया

डेली संवाद, जालंधर
जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर, नगर निगम कमिश्नर श्री दीपरवा लाकड़ा और सीनियर सुपरडैंट पुलिस श्री नवजोत सिंह महल ने श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए शहर में सफाई अभियान चलाया ।

स्थानीय पुलिस लाइनों से अभियान शुरू करते हुए, जिलाधीश, पुलिस कमिश्नर , एमसीजे और एसएसपी ने कहा कि यह अभियान श्री गुरु नानक देव जी को उनके प्रकाश पर्व पर विनम्र श्रद्धांजलि होगी । उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी ने संपूर्ण मानवता को प्रेम, करुणा और सदभावना का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य शहर को साफ, हरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को जागरूक करना है ।

लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनने की अपील

अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान इस लिए इतना जरूरी है क्योंकि इससे लोगों को अपने आसपास के इलाके को साफ रखने के लिए जागरूक किया जाएगा । श्री गुरु नानक देव जी जो प्रकृति प्रेमी थे और उन्होंने अपनी शिक्षाओं के माध्यम से हवा, पानी, जैव विविधता और जंगलों की रक्षा की नींव रखी, और यह उनकोएक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनने की बात कही ।

जिलाधीश, पुलिस कमिश्नर, एमसी कमिश्नर और एसएसपी ने कहा कि यह अभियान शहर के अन्य हिस्सों में भी चलेगा ताकि शहर के लोगों स्वच्छता और हरियाली को लेकर जागरूक और संवेदनशील बने। उन्होंने कहा कि इस अभियान को आंदोलन बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएगें।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिलाधीश श्री कुलवंत सिंह, पुलिस कमिश्नर श्री अरुण सैनी, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री सचिन गुप्ता, उप-विभागीय मजिस्ट्रेट श्री परमवीर सिंह, ज्वांईट कमिश्नर एमसी सुश्री आशिका जैन और अन्य लोग भी उपस्थित थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *