जालंधर के नजदीक एक अन्य फोकल प्वाइंट बनाने की मांग, पढ़ें क्या बोले इंडस्ट्रियलिस्ट्स

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

व्यापार के बढिया माहौल बनाने के लिए उद्योगपतियों ने नयी औद्योगिक नीति की प्रशंसा की

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब सरकार की तरफ से लागू की गई नई औद्योगिक और व्यापार विकास पालिसी 2017 को व्यापार और निवेशकों के लिए सुविधाजनक माहौल के लिए उद्योगपतियों ने पंजाब सरकार के इस कदम की प्रशंसा की है।

आज यहाँ इनवैस्ट पंजाब की तरफ से कनफैडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री के सहयोग के साथ करवाए गए समागम दौरान व्यापारियों / उद्योगपतियों ने बड़ी संख्या में नयी औद्योगिक नीति को निवेशकों के लिए सुविधा वाला बताते हुए कहा कि इससे राज्य में निवेश को प्रोत्साहन मिला है।

प्रसिद्ध उद्योगपति तुषार जैन, बसंत आटोटैक के प्रतिनिधि ने कहा कि राज्य सरकार की तरफ से व्यापार को प्रफुलित करने के लिए रूचि दिखाई गई है। उन्होनें कहा कि उनकी कंपनी ने जालंधर में नया यूनिट’ बसंत टैकनीकैलीटीज़’ की शुरुआत के लिए अप्लाई किया था जिस सम्बन्धित सी.एल.यू. केवल 15 दिन में ही पंजाब सरकार की तरफ से दे दिया गया है।

24 घंटे काम करके काम करने का नया माहौल तैयार किया

उन्होंने कहा कि इनवैस्ट पंजाब ने 24 घंटे काम करके काम करने का नया माहौल तैयार किया है, जिससे निवेशकें को बड़ी सुविधा मिली है। उन्होनें सुझाव दिया कि पंजाब सरकार को निवेशकों /उद्योगपतियों के साथ लगातार संबंध के लिए विचार विमर्श करना चाहिए। विनको आटो इंडस्ट्रीज के राजेश गुप्ता ने कहा कि इनवैस्ट पंजाब की तरफ से उठाए कदमों के साथ व्यापार करना बहुत आसान हो गया है, जिससे अनेकों निवेशकों ने नये यूनिट स्थापित करने की तरफ ध्यान दिया है।

सावी इंटरनेशनल और डायरैक्टर मुकल वर्मा ने भी पंजाब सरकार के प्रयत्नों की प्रशंसा करते हुए कहा कि राज्य एक बार फिर से उद्योगीकरण के रास्ते पर आ रहा है, क्योंकि निवेशकों को नई ईकाईयों के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने से निजात मिल गई है। उन्होनें कहा कि अनेकों प्रकार की अनुमति आनलाईन मिलने से उद्योग की स्थापना की प्रक्रिया बहुत आसान हो गई है।

उद्योगपतियों ने इनवैस्ट पंजाब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रजत अग्रवाल से अपील की कि वह जालंधर के नज़दीक एक ओर फोकल प्वाईंट स्थापित करने की संभावना को असली रूप देने के लिए यत्न करे। इस के इलावा औद्योगिक क्षेत्र में एक पुलिस चौंकी और फायर ब्रिगेड स्टेशन स्थापित करने की भी माँग रखी गई।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *