डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब सरकार द्वारा आज 3 आई.पी.एस. और 8 पी.पी.एस. अधिकारियों के तबादले /तैनातियों के आदेश तुरंत प्रभाव से जारी किये गए हैं। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि आई.पी.एस. अधिकारियों में से श्री नौनिहाल सिंह को आई.जी.पी. जालंधर रेंज और अतिरिक्त प्रभार आई.जी.पी. साईबर क्राइम का दायित्व सौंपा गया है।
इसी तर सुखचैन सिंह को डी.आई.जी. प्रोवीजिनिंग, पंजाब और अतिरिक्त प्रभार कमिश्नर ऑफ पुलिस अमृतसर और श्री सचिन गुप्ता को ए.डी.सी.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड़ क्राइम एंड नारकोटिक्स, लुधियाना के तौर पर तैनात किया गया है।
पी.पी.एस. अधिकारी श्री मनधीर सिंह को एस.पी. सी.एम सक्यूरिटी, पंजाब, श्री सुशील कुमार को कमांडैंट, तीसरी आई.आर.बी. लुधियाना और अतिरिक्त प्रभार ए.आई.जी. एन.आर.आई, लुधियाना, श्री हेम पुष्प शर्मा (सी.आर.पी.एफ.) को एस.पी. ऑपरेशनस, पठानकोट, श्री जसवीर सिंह को एस.पी. इन्वेस्टिगेशन, फाजि़ल्का भेजा गया है।
कुलवंत राय को एस.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड़ क्राइम एंड नारकोटिक्स, श्री मुक्तसर साहिब, श्री कुलवंत सिंह को एस.पी. ऑपरेशनस, बटाला, श्री हरप्रीत सिंह को एस.पी., ऑपरेशनस, संगरूर, श्री राकेश कुमार को एस.पी. पी.बी.आई, ऑरगैनाईजड़ क्राइम एंड नारकोटिक्स, फिऱोज़पुर और श्री मनोज कुमार को एस.पी. हैडक्वार्टरस, पठानकोट के तौर पर तैनात किया गया है।
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।