शिवसेना-भाजपा में सीट बंटवारे की घोषणा दो दिनों में, पढ़ें क्या बोले उद्धव ठाकरे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी और भाजपा अगले माह होने वाला महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 मिलकर लड़ेगी और सीटों के बंटवारे की घोषणा दो दिनों में हो जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उद्धव ने कहा कि (सीटों के बंटवारे का) ‘फॉर्मूला’ तो लोकसभा चुनाव के समय ही तय हो गया था, जब दोनों पार्टियों चुनाव पूर्व गठबंधन किया था।

उन्होंने कहा कि मीडिया यह खबर फैला रही है कि दोनों पार्टियां 135-135 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। बैठक के पहले भी शिवसेना सचिव अनिल देसाई ने कहा था कि गठबंधन की घोषणा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के 22 सितंबर को मुंबई दौरे के पहले या उसी दिन हो जाएगी।

राज्य विधानसभा की कुल 288 सीटों में से 126 पर शिवसेना तथा 162 पर भाजपा के लड़ने की आ रही रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देने से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि सीटों के बंटवारे का फैसला शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे तथा मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच होगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *