हनी ट्रैप में फंसाकर MLA को ब्लैकमेल किया, छात्रा के साथ निगम इंजीनियर की बनाई VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भोपाल। इंदौर और भोपाल से गिरफ्तार महिलाओं को राजनेताओं, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व सांसदों के साथ कई अफसरों के घरों पर अक्सर देखा गया। बताया जा रहा है कि इनमें से एक महिला के जाल में फंसकर एक पूर्व सांसद ने खुदकुशी कोशिश की थी, जिसके बाद उनकी पार्टी ने उन्हें विवाद से बाहर निकाला। पुलिस ने इस मामले में अब तक भोपाल और इंदौर से पांच महिलाओं और एक ड्राइवर (कुल 6) को गिरफ्तार किया है।

ये महिलाएं इंदौर नगर निगम के इंजीनियर हरभजन सिंह का एक छात्रा के साथ बनाया वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 3 करोड़ रुपए की मांग कर रही थीं। निगम के इंजीनियर को ब्लैकमेल करने की एकमात्र एफआईआर से ही सबकुछ सामने आया है। भोपाल की आरती पति पंकज दयाल की निगम इंजीनियर से दोस्ती थी।

आरती ने मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बनाया

आरती ने नौकरी दिलाने के बहाने नरसिंहगढ़ की 18 साल की बीएससी छात्रा मोनिका पिता लाल यादव की इंजीनियर से दोस्ती करवाई। फिर होटल में आरती ने मोबाइल फोन से दोनों का वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद आरती और मोनिका इंजीनियर को ब्लैकमेल करने लगीं। ब्लैकमेलिंग का यह सिलसिला आठ महीनों से चल रहा था। इस दौरान इंजीनियर तीन बार पैसे भी दे चुके थे। इस बार तीन करोड़ की डिमांड आई तो इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी।

एसएसपी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया कि हरभजन ने तीन दिन पहले पलासिया थाने में शिकायत दी थी, जिसके बाद पुलिस ने इन महिलाओं को फोन कर 50 लाख रु. की पहली किश्त लेने का लालच दिया। आरती, मोनिका और ड्राइवर ओमप्रकाश जब विजय नगर स्थित बीसीएम हाईट्स पहुंचे तो पुलिस ने इन्हें धरदबोचा।

भोपाल से तीन महिलाओं को पकड़ा गया

राजनेताओं और अफसरों को ब्लैकमेल करने वाली हाईप्रोफाइल महिलाओं को मप्र की एंटी टेररिस्ट स्क्वाॅड (एटीएस) ने नहीं पकड़ा, बल्कि उनके संबंध में इनपुट मध्यप्रदेश की काउंटर इंटेलीजेंस ने इकट्ठा किए थे। इंदौर पुलिस की सूचना के बाद काउंटर इंटेलीजेंस की टीम ने भोपाल पुलिस की मदद से तीन महिलाओं को बुधवार को आराधना नगर, रिवेयरा टाउन और न्यू मिनाल रेसीडेंसी से गिरफ्तार किया।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *