सलमान खान के साथ रोमांस पर पहली बार खुलकर बोलीं कटरीना, कहा- ‘हमारे बीच 16 साल से…

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई। सलमान खान और कटरीना कैफ कोस्टार के साथ एक्स कपल भी रह चुके हैं। दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘मैंने प्यार क्यों किया’ थी। इसके बाद दोनों ने कई फिल्मों में काम किया। फिल्म ‘युवराज’ के दौरान दोनों के रिलेशनशिप में होने की भी खबर आई। हालांकि कटरीना और सलमान ने कभी खुद इस बात को नहीं कबूला। कुछ समय बाद ही कटरीना का अफेयर रणबीर कपूर से हो गया।

इसके चलते कटरीना, सलमान खान से दूर हो गईं। जब सलमान और कटरीना पांच साल बाद फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में साथ दिखे तो फैंस को लगा कि अभी भी दोनों का रिश्ता कायम है। हाल ही में कटरीना ने सलमान और अपने रिश्ते के बारे में बात की । उन्होंने कहा कि वो और सलमान दोस्त के अलावा कुछ नहीं हैं।

कटरीना कहती हैं, ‘मेरे और सलमान के बीच पिछले 16 सालों से दोस्ती के अलावा कुछ नहीं है। हमारे बीच सच्ची दोस्ती है और वो एक अच्छे इंसान हैं। वो मेरे साथ उस वक्त खड़े रहे जब मुझे उनकी जरूरत थी। हो सकता है कि वो आपसे हमेशा कॉन्टैक्ट में ना रहें लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो सलमान अपने दोस्तों की मदद जरूर करते हैं।’

सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

हाल ही में आईफा अवॉर्ड के दौरान कटरीना कैफ ने डांस परफॉर्मेंस दी थी । इस मौके पर सलमान खुद को रोक नहीं पाए और खड़े होकर कटरीना-कटरीना चिल्लाने लगे । अवॉर्ड्स शो में परफॉर्मेंस के लिए जैसे ही कटरीना के नाम की घोषणा हुई सलमान खान अपनी सीट से उठ खड़े हुए और उनके लिए सीटी बजाई । ऐसा करते हुए सलमान खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ।

वहीं कटरीना इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म में वो अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी । फिल्म को रोहित शेट्टी डायरेक्ट कर रहे हैं । इसमें अक्षय कुमार की फिल्म ‘मोहरा’ का गाना ‘टिप टिप बरसा पानी’ भी रीक्रिएट किया जाएगा । इस गाने की शूटिंग के वक्त की तस्वीरें कटरीना ने साेशल मीडिया पर शेयर की थीं ।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *