PM पीएम मोदी पहुंचे न्यूयॉर्क, संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, पढ़ें शेड्यूल

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

न्यूयार्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ह्यूस्टन में ऐतिहासिक कार्यक्रम हाउडी मोदी में शिरकत करने के बाद संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के 74वें सत्र को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे। वह यहां जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे और समिट को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अमेरिकी समयानुसार रविवार रात 10 बजे के बाद जेएफके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचे।

वह यहां यूएनजीए के वार्षिक सत्र को 27 सितंबर को संबोधित करेंगे और करीब एक सप्ताह के न्यूयॉर्क प्रवास के दौरान उनका कई द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों का कार्यक्रम है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने पीएम मोदी का स्वागत किया।

सैयद अकबरुद्दीन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74वें सत्र में देश की भागीदारी एवं पहुंच अद्भुत होगी और इसके नतीजे ठोस, वास्तविक, कार्य उन्मुख होंगे। पीएम मोदी, विदेश मंत्री एस जयशंकर और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन से 75 से अधिक देशों के प्रमुख और विदेश मंत्री मुलाकात करेंगे।

टिकाऊ विकास लक्ष्य शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा

पीएम मोदी सोमवार को सबसे पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव चैंबर में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुटेरेश द्वारा आयोजित उच्च स्तरीय जलवायु परिवर्तन शिखर सम्मेलन में शिरकत करेंगे। संयुक्त राष्ट्र 24 और 25 सितंबर को टिकाऊ विकास लक्ष्य शिखर सम्मेलन की भी मेजबानी करेगा।

मोदी 24 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में इकोनॉमिक एडं सोशल काउंसिल (ईसीओएसओसी) चैंबर में एक विशेष कार्यक्रम ‘लीडरशिप मैटर्स: रेलीवेंस ऑफ गांधी इन कंटेम्प्रेरी वर्ल्ड’ की मेजबानी करेंगे। यह कार्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

मोदी 25 सितंबर को आयोजित होने वाले ब्लूमबर्ग ग्लोबल बिजनेस समिट में अहम वक्ता होंगे। सूत्रों के अनुसार मोदी के संबोधन के बाद भारतीय नेता का प्रश्नोत्तर सत्र भी होगा। ब्लूमबर्ग एलपी और ब्लूमबर्ग फिलेन्थ्रॉपीज के संस्थापक माइकल ब्लूमबर्ग इसका संचालन करेंगे। महासभा में वक्ताओं की प्रारंभिक सूची के अनुसार करीब 112 राष्ट्राध्यक्ष, करीब 48 शासनाध्यक्ष और 30 से अधिक विदेश मंत्री महासभा को संबोधित करने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। आम चर्चा 24 सितंबर से आरंभ होगी और 30 सितंबर तक चलेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *