पंजाब के गौशालाओं में पशुओं की सूची तैयार करेंगे सभी जिले के डीसी, पढ़ें मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा के आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यूएलबी से संबंधित अधिकारी अपने क्षेत्र में आवारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं के लिए होंगे जिम्मेदार

डेली संवाद, चंडीगढ़
राज्य में आवारा पशुओं की समस्या के कारण रोजाना कीमती जानों के हो रहे नुकसान पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए स्थानीय निकाय मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने शहरी स्थानीय इकाइयों (यूएलबीज़) और जिला प्रबंधकों को पशुओं के कारण जान-माल को पेश आ रहे खतरों के साथ निपटने के लिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

ब्रह्म मोहिंद्रा ने इस संबंधी स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को नगर कमेटियों के कमिश्ररों और कार्यकारी अधिकारियों (ईओज़) के साथ आपात बैठक करके आवार पशुओ की समस्या के साथ निपटने के लिए उनकी जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा है। इसी तरह राज्य के सभी डिप्टी कमिश्ररों को अर्ध-सरकारी पत्र लिख कर अपने जिले में पड़ती सभी सार्वजनिक और निजी गौशालाओं में 15 दिनों के अंदर स्वयं जांच करके पशुओं की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है।

इस संबंध में डिप्टी कमिश्ररों को दो सप्ताह के भीतर स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिये गये हैं। मंत्री ने स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव को कहा कि वह आवारा पशुओं के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए कमेटियों के म्यूनिसिपल कमिश्ररों और कार्यकारी अधिकारियों को ठोस प्रयास करने के लिए प्रेरित करें।

प्रमुख सचिव से तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी

स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि आवारा पशुओं के कारण राज्य के किसी भी हिस्से में अगर कोई दुर्घटना होती है, तो उस क्षेत्र से संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होगा और उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मंत्री ने इस संबंधी स्थानीय निकाय विभाग के प्रमुख सचिव से तीन सप्ताह के भीतर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

डिप्टी कमिशनरों को लिखे अर्ध-सरकारी पत्र में मंत्री ने आशा व्यक्त की कि जिला प्रशासन और एनिमल सोसायटी के प्रमुख होने के नाते डिप्टी कमिश्रर जमीनी हालातों से अच्छी तरह अवगत हैं और आवारा पशुओं की समस्या के साथ निपटने के लिए ठोस रणनीति बनाने के काबिल हैं। डिप्टी कमिश्ररों को बताया गया है कि विभिन्न क्षेत्रों के गैर-सरकारी संगठन आवारा पशुओं की समस्याओं से निपटने के लिए उनके यत्नों में सहायता कर सकती हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *