सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के लिए पहली किश्त 27.11 करोड़ रुपये जारी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व समागमों के दौरान मुख्यमंत्री शुभारंभ करेंगे

डेली संवाद, चंडीगढ़
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व समागमों के ऐतिहासिक अवसर की शुरूआत के तौर पर केंद्र सरकार ने सुल्तानपुर लोधी स्मार्ट सिटी प्रोजैक्ट के निर्धारित फंडों में से आपने हिस्से के 27.11 करोड़ की पहली किश्त जारी कर दी। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्रोजैक्ट की अनुमानित लागत 271.11 करोड़ रुपये है जो भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच समान रूप से विभाजित की जाएगी। यह राशि तीन किश्तों 20:40:40 के हिसाब से जारी की जाएगी।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह प्रकाश पर्व संबंधी होने वाले महान समागमों के दौरान गुरु साहिब जी से संबंधित विभिन्न शहरों और क्षेत्रों में लम्बा समय तक चलने वाले विकास प्रोजैक्टों की श्रृंखला शुरू करेंगे। सुल्तानपुर लोधी सिटी विकास प्रोजेक्ट, इन प्रोजेक्टों में प्रमुख तौर पर शामिल है।

राज्य सरकार को लिखे पत्र में केंद्रीय आवास निर्माण और शहरी मामलों संबंधी मंत्रालय ने बताया कि यह मंजूरी जीएफआर 2017 के उपबंधों के मुताबिक नियमित होंगी और इस राशि का प्रयोग बंझवीं ग्रांट (टाइड ग्रांट) के तौर पर किया जाना है, जिसको सिटी लेवल ग्रांट के तौर पर अलग रखा जाएगा।

यह प्रोजैक्ट अधिकतम तीन वर्षों में पूरा होगा

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह प्रोजैक्ट अधिकतम तीन वर्षों में पूरा होगा। स्पैशल पर्पज़ व्हीकल के तौर पर, पंजाब सरकार के शहरी स्थानीय विभाग के द्वारा एससीएम दिशा-निर्देशों में निर्धारित नियमों के अनुसार इसको उपयोग में लाया जाएगा। राज्य द्वारा प्राप्त पत्र के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार की हिस्सेदारी की कम से कम 75 प्रतिशत की लागत होने पर उपयोग सर्टिफीकेट मुहैया करवाने के बाद दूसरी और तीसरी किश्त जारी की जाएगी।

श्री गुरु नानक देव जी 550वां प्रकाश पर्व देश और विदेशों मेें मनाने के लिए प्रधान मंत्री ने विकास प्रोजेक्टों और अन्य कार्यों के निर्धारण के लिए पिछले साल नवंबर में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय कमेटी का गठन किया था जिसके द्वारा पास किये विभिन्न प्रोजैक्टों में यह प्रोजैक्ट भी शामिल था।

राज्य सरकार ने सुल्तानपुर लोधी को एक विरासती शहर के तौर पर विकसित करने समेत केंद्र सरकार को कई प्रोजैक्टों का प्रस्ताव भेजा था। गुरु नानक देव ने अपना जीवन का अधिकांश समय पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में बिताया था। प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कमेटी ने ‘पिंड बाबे नानक दा’ को शामिल करते हुये ऐतिहासिक शहर की विशेष विकास योजना को मंजूरी दी थी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *