डेली संवाद, जालंधर
पंजाब की राजनीति में जितनी तेजी के साथ विजय सांपला ऊपर पहुंचे थे, उतनी ही तेजी के साथ वे नीचे पहुंच गए। राजनीति की सांप सीढ़ी के खेल में सांपला जहाँ अर्श पर आ गए हैं, वहीं राजेश बाघा इस खेल में सीढ़ी चढ़ गए।
विधानसभा की चार सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने हिस्सेे की दो सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। फगवाड़ा से राजेश बाघा व मुकेरियां से जगन लाल महाजन पार्टी प्रत्याशी होंंगे। दोनोंं सीटों पर पार्टी ने कांग्रेस की ही तर्ज पर नए चेहरों को तवज्जो दी है।
गौर हो कि कांग्रेस ने फगवाड़ा में मान व सोढी गुट की गुटबाज़ी के चलते नए चेहरे बलविंदर सिंह धालीवाल को फगवाड़ा से कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया है। अब उसी तर्ज पर भाजपा ने भी सांपला और सोमप्रकाश की गुटबाज़ी को देखते हुए फगवाड़ा के उपचुनाव के लिए नए चेहरे राजेश बाघा को दंगल में उतारा है।
फगवाड़ा मेंं भाजपा से केंद्रीय मंत्री राज्य मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी समाज सेविका अनिता सोम प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के बेटे एडवोकेट साहिल सांपला व एसएस एसटी कमीशन के पूर्व चेयरमैन राजेश बाघा टिकट की दौड़ की थे। इनमें बाघा ने सफलता हासिल कर ली।