देश के 15 पावरफुल मुख्यमंत्रियों में कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम, यूपी के सीएम योगी पहले नंबर पर, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, नई दिल्ली
इंडियन एक्सप्रेस की तरफ से जारी द लिस्ट आफ 100 मोस्ट पावरफुल इंडियन की सूची में पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 15वें रैंक पर हैं। जबकि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश के सभी मुख्यमंत्रियों को पीछे छोड़ते हुए सबसे पावरफुल मुख्यमंत्री बन गए हैं। इस सूची में देश के 15 अन्य मुख्यमंत्रियों के नाम शामिल हैं।

इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी की गई द मोस्ट पावरफुल इंडियन-2019 की सूची में देश के हर क्षेत्र के प्रख्यात लोगों को शामिल किया गया है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11वें स्थान पर हैं। जबकि इस सूची में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले स्थान पर हैं। दूसरे नंबर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और देश के गृहमंत्री अमित शाह है।

योगी आदित्यनाथ भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। योगी की ख्याति इतनी है लोकसभा चुनाव के समय पूरे देश में राजनीतिक सभाओं को संबोधन करने की इनकी जबरदस्त मांग रही। योगी आदित्यनाथ की बदौलत ही 2019 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भाजपा को प्रचंड जीत हासिल हो सकी। योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता उनके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी दर्शाती है। अकेले ट्वीटर पर ही योगी आदित्यनाथ के 5.3 मिलियन (53 लाख) फालोअर्स हैं।

ये मुख्यमंत्री हैं सूची में

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फणनवीस 12 वें, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 15वें, बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार 18वें, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 21वें, आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्डी 26वें, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ 33वें, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 35वें, उड़ीसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक 39वें, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदुरप्पा 42वें, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर 47वें, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 51वें, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 54वें, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव 62वें, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी 70वें और केरल के मुख्यमंत्री पी.विजयन 75वें रैंक पर हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *