नवजोत सिद्धू की धमाकेदार इंट्री, अर्चना के लिए कही ये बात…देखें ये VIDEO

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नवजोत सिंह सिद्धू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा

नई दिल्ली। नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो सबका ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में सिद्धू ने एक शायरी बोलते हुए कहा है कि अर्चना पूरन सिंह को उनकी कुर्सी छीनने का पाप लगेगा. नवजोत सिंह सिद्धू का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

हालांकि, वीडियो में नवजोत सिंह सिद्धू का यह अवतार कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने अपनाया हुआ है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पूरी तरह नवजोत सिंह सिद्धू के अवतार में नजर आ रहे हैं।

https://www.instagram.com/p/B3Eb2hjAx4Q/?utm_source=ig_web_copy_link

इसमें कपिल शर्मा कहते हैं, “मोहतर्मा अर्चना, तुम्हारे लिए दो लाइनें कहना चाहता हूं, मेरा लड़का मेरा लड़का मैं हू उसका बाप, पर मेरी कुर्सी छीन ली तुमने, तुमको लगेगा पाप, ठोको.” कपिल शर्मा के इस मजेदार वीडियो पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. कपिल शर्मा के इस किरदार को देखकर कोई भी यही कहेगा कि शो में सिद्धू की वापसी हो गई है. लेकिन, ऐसा नहीं है।

बता दें कि इन सबसे इतर कपिल शर्मा शो में रहते हुए भी खूब धमाल मचाते हैं. वैसे तो इस बार शो में बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा फिल्म ‘द स्काइ इज पिंक’ का प्रमोशन करने आएंगी. लेकिन वह कपिल शर्मा को अपने सवालों में इस तरह फंसाती हैं कि कॉमेडी किंग कहते हैं “मेरी मां ही बदल गई है.” इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा कपिल शर्मा को 2 करोड़ रुपये और 6 हॉट गर्ल्स में से किसी एक को चुनने को कहती हैं. इस पर कपिल शर्मा 2 करोड़ रुपये चुनते हैं।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *