अमृतसर में पकड़ा गया एक और खालिस्तानी आतंकी, सुरक्षा बलों के साथ पुलिस का आपरेशन जारी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर में सुरक्षा बलों ने एक आतंकी को पकड़ा है. पकड़ा गया आतंकी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स का है. इससे पहले हाल ही में पंजाब के तरनतारन से दर्जनभर खालिस्तानी आतंकवादी पकड़े गए थे। पूछताछ में आतंकियों ने खुलासा कि आईएसआई और खालिस्तानी आतंकी पंजाब में 26/11 जैसी बड़ी आतंकवादी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

पकड़े गए संदिग्ध आतंकी की पहचान साजन प्रीत के रूप में हुई है. यह गिरफ्तारी खासला कॉलेज क्षेत्र के पास हुई है. साजन प्रीत की गिरफ्तारी पुलिस के राज्य स्पेशल ऑपरेशन सेल की टीम ने की है. गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी पर ड्रोन को नष्ट करने और दो पिस्तौल बेचने का आरोप है. साथ ही माना जा रहा है कि उसने ड्रोन का इस्तेमाल भी किया था।

इस बीच पंजाब पुलिस की ऑपरेशन सेल पाकिस्तान से ड्रोन के द्वारा भेजे गए हथियारों और नकली करेंसी की जांच में जुटी हुई है. शुरुआती जांच में कई बड़े खुलासे भी हुए. पूछताछ में यह बात सामने आई कि पाकिस्तान द्वारा सबसे पहले ड्रोन के माध्यम से जो हथियारों की खेप तरनतारन में भेजी गई थी, उसको खालिस्तानी फोर्स के आतंकी अर्शदीप ने हासिल किया था. उन हथियारों को वो कश्मीर भेजने की फिराक में था।

तरनतारन केस में लगातार गिरफ्तारी का सिलसिला जारी है

पंजाब पुलिस अब तक 6 आतंकियों को गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने पहले 5 लोगों को गिरफ्तार किया था और फिर पिछले हफ्ते पंजाब की स्टेट आपरेशन सेल ने जर्मनी में बैठे हुए गुरमीत सिंह उर्फ बग्गा उर्फ डॉक्टर के भाई को जालंधर से गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, कश्मीर में हथियार नहीं पहुंचाए जाने की एवज में आतंकियों को दिल्ली या पंजाब में बड़े हमले का आदेश था।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *