BJP ने फूल-माला अर्पण कर मनाई गांधी और शास्त्री की जयंती, देखें तस्वीरें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गांधी और शास्त्री के जीवन हम सबको देश हित के कार्य करने की प्रेरणा देते हैं :  रमन पब्बी

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा जालंधर द्वारा जिला अध्यक्ष रमन पब्बी की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती दोनों की प्रतिमा को माला अर्पण करके मनाई गई। गांधी जी की 150 वी जयंती के मौके पर रमन पब्बी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए और हमेशा देश हित के कार्यों के लिए अग्रसर रहना चाहिए।

महात्मा गांधी का भारत की आजादी की लड़ाई में बहुत महत्वपूर्ण योगदान था और उन्होंने पूरी दुनिया को अहिंसा के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी है। गांधी जी जो कि पेशे से वकील थे हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए अग्रसर रहते थे और समाज की कुरीतियों के खिलाफ हमेशा डटकर खड़े रहते थे। गांधी जी ने समाज को सिखाया है कि गरीबों की कैसे मदद की जाती है।

अपने जीवन के दौरान गांधी जी ने समाज के हर वर्ग को अपने साथ जोड़ा और उनकी भलाई के लिए काम किए। गांधी जी के व्यवहार के कारण उनके विरोधी भी उनको सम्मान की नजर से देखते थे।वह बहुत ही सादे रहन-सहन में विश्वास रखते थे और भारतीय पहनावे को हमेशा बढ़ावा देते थे।

शास्त्री जी का भी आजादी की जंग में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा

लाल बहादुर शास्त्री जी का भी आजादी की जंग में बहुत महत्वपूर्ण योगदान रहा है। शास्त्री जी ने पाकिस्तान के साथ 1965 की जंग में भारत का नेतृत्व किया था ओर उनके द्वारा दिया गया नारा ‘ जय जवान जय किसान ‘ बहुत ही लोकप्रिय हुआ था। शास्त्री जी भी बहुत ही सादा जीवन जीने में विश्वास रखते थे और हमेशा देश हित के कार्यों के लिए तैयार रहते थे।

इस अवसर पर रमन पब्बी ने आम जनता से यह भी अपील करके कहा कि हम सबको अपनी रोज की जिंदगी में प्लास्टिक की चीजों का कम से कम उपयोग करना चाहिए और भारत को स्वच्छ बनाने के लिए अपने आसपास गंदगी फैलने से रोकनी चाहिए।

इस मौके पर उपस्थित रहे प्रदेश उपाध्यक्ष महिंद्र भगत, पूर्व विधायक केडी भंडारी,शिव दयाल चुघ, पूर्व मेयर सुनील ज्योति, सुभाष सूद, मनीष विज, राजीव ढींगरा, प्रवीण होंडा, अमित संधा, जीके सोनी, एडवोकेट अर्जुन खुराना, अमरजीत गोल्डी, रजिंदर शर्मा, सोनू दिनकर, अमित भाटिया, दिनेश शर्मा, सौरव सेठ, सनी भगत, अशोक चड्डा, विक्की जुल्का, दिनेश मल्होत्रा, आयुष यादव, राहुल चोपड़ा, देविंदर भारद्वाज, हरजीत संधू, मंगा, मणि कुमार आदि मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *