ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की ‘वॉर’ रिलीज’ फिल्म का अंत थोड़ा सरप्राइजिंग, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की मूवी ‘वॉर (War)’ रिलीज हो गई है. फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की एक्शन भरी जुगलबंदी बहुत ही कमाल की है. ‘वॉर’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म में ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ का बहुत ही बेहतरीन ढंग से इस्तेमाल किया है।

जहां एक तरफ ऋतिक रोशन ने फिल्म में अपने लुक, शानदार एक्टिंग और कमाल के एक्शन से दिल जीता है, तो वहीं टाइगर श्रॉफ ने भी शिष्य बनकर गुरु को जबरदस्त टक्कर दी है. हालांकि ‘वॉर (War)’ के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद का कहानी से ज्यादा फोकस फिल्म के एक्शन सीन्स पर रहा है।

‘वॉर (War)’ की कहानी ‘कबीर’ ऋतिक रोशन और ‘खालिद’ टाइगर श्रॉफ की है. हालात कुछ ऐसे बनते हैं कि गुरु और शिष्य एक दूसरे से टकराने को मजबूर हो जाते हैं. बेकाबू गुरु पर नकेल कसने के लिए शिष्य खालिद का इस्तेमाल किया जाता है, और फिर शुरू होते हैं जबरदस्त एक्शन. बाइक, कार, हेलीकॉप्टर, बर्फ पहाड़ हर जगह एक्शन देखने को मिलता है. कहानी में कई जबरदस्त ट्विस्ट भी डाले गए हैं और फिल्म का अंत भी थोड़ा सरप्राइजिंग रखा गया है।

‘वॉर (War)’ की जान अगर कोई है तो वह ऋतिक रोशन हैं

‘वॉर (War)’ की जान अगर कोई है तो वह ऋतिक रोशन हैं. ऋतिक रोशन का सॉल्ट ऐंड पेपर लुक, डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल पूरी फिल्म में छाए रहते हैं, और फिर जब वे एक्शन मोड में आते हैं तो आंखें खुली रह जाती हैं. ऋतिक रोशन ने अपनी एक्टिंग और स्वैग से इस ‘वॉर’ को और भी इंटेंस बना दिया है. ऋतिक रोशन जिस आसानी से अपने किरदार को निभाते हैं, उसे देखना भी एक अच्छा एक्सपीरियंस है।

अगर बात करें टाइगर श्रॉफ की तो उन्होंने भी खूब पसीना बहाया है. ऋतिक टाइगर की इंस्पिरेशन रहे हैं, और टाइगर ने एक्शन सीन्स में पूरी जान लगाई है. टाइगर श्रॉफ की परफॉर्मेंस भी बेहतरीन रही है. वाणी कपूर भी फिल्म में हैं, और जितना काम उन्हें दिया गया है, उसे उन्होंने बखूबी निभाया भी है।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *