विपक्ष का रवैया दुर्योधन जैसा, विकास इनकी सोच में ही नहीं: योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

गांधी जयंती पर विधानमंडल के 36 घंटे का विशेष सत्र मुख्यमंत्री के भाषण से हुआ शुरू

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा निर्धारित सतत विकास लक्ष्य विजन 2030 के 16 गोल उत्तर प्रदेश में लागू हुए हैं, इस पर समान रूप से कार्य शुरु हो गया है। इतने सकारात्मक कार्य में विपक्ष का रवैया दुर्योधन जैसा है। दरअसल विकास उनकी सोच में ही नहीं है। लिहाजा उसका विकास से कोई सरोकार भी नहीं। कांग्रेस, सपा और बसपा ने सिर्फ वंशवाद और जातिवाद की राजनीति की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को शुरु हुए विधानमंडल के 36 घंटे के विशेष सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए कांग्रेस, सपा, बसपा ने हरदम समाज को बांटा है। इनकी इस राजनीति से आजिज जनता इनको खारिज कर चुकी है। कांग्रेस ने गांधी जी के नाम का उपयोग सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए किया है। कांग्रेस गांधी के सपनों का सौदा करने की गुनाहगार है। गांधीजी की तरह हम स्वावलंबन की बात करते हैं तो ये परावलंबन की। हम स्वदेशी की बात करते हैं तो ये विदेशी की।

सत्ता के लिए कांग्रेस, सपा और बसपा ने सिर्फ समाज को बांटा : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को अंग्रेजों से मुक्ति दिलाई है। गांधी जी द्वारा चलाए गए पूरे आंदोलन में वैचारिक क्रांति हुई। जब भी स्वालंबन की बात होगी तब महात्मा गांधी जी को याद किया जाएगा। लाल बहादुर शास्त्री जी ने भी देश के लिए योगदान दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी में गरीबी मिटाना पहला लक्ष्य है। शिक्षा, उत्पादन, चिकित्सा, रोजगार बढ़ाना हमारे लिए चुनौती है। हमारी सरकार सतत विकास की ओर अग्रसर है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन देश के लिए आज एक जन आंदोलन बन गया है। प्लास्टिक मुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प के साथ आज सभी मंत्रियों ने राजधानी के 110 वार्डों में जागरूकता अभियान चलाया है। जो विधायक अपनी विधानसभा को स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत अग्रणी काम करता है, उसको सम्मानित किया जाना चाहिए। प्रदेश को प्लास्टिक मुक्त बनाना हमारा लक्ष्य है। लोगों ने स्वच्छ भारत को अपनी आदत का हिस्सा बनाया है।

हमारी सरकार ने यूपी में दो करोड़ 60 लाख से ज्यादा शौचालय बनाएं। शौचालय निर्माण से रोजगार सृजन हुआ। सभी जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र में जागरुकता फैलाएं। हमने इंसेफेलाइटिस के खिलाफ व्यापक कार्ययोजना बनाई। इंसेफेलाइटिस के खिलाफ लगातार सरकार का अभियान जारी है। सपा, बसपा, कांग्रेस ने इच्छाशक्ति नहीं दिखाई और इंसेफेलाइटिस पर इनका रवैया हमेशा ढीला रहा है। विपक्ष ने हमेशा गरीबों के हक पर डाका डाला।

कांग्रेस ने गांधी जी के नाम का इस्तेमाल सिर्फ सत्ता की सीढ़ी के रूप में किया: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ जीवन जीने के लिए स्वच्छता जरूरी है। शासन की योजनाएं एक एक आदमी को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। पिछली सरकारों ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया था। सपा, बसपा ने केंद्र को सहयोग नहीं किया। पिछली सरकारें लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस नहीं लाई। प्रदेश में 2016 से 2019 के बीच 15 नए मेडिकल कॉलेज बने। 15 में से 7 मेडिकल कॉलेज में एडमिशन शुरू हुए। 8 नए मेडिकल कॉलेज में अगले साल से एडमिशन शुरू हो जाएंगे। गोरखपुर और रायबरेली एम्स में ओपीडी शुरू हुई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मार्ट सिटी हमारा स्वर्णिम सपना है। आज आयुष्मान भारत योजना से लोगों को लाभ मिला है। गरीब परिवारों के लिए अंत्योदय योजना चालू की। जल संरक्षण को लेकर हर क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं। स्वच्छता, स्वदेशी गांधी जी का मूल मंत्र था। लेकिन विपक्ष ने सार्थक चर्चा से दूरी बनाकर गांधीजी और जनता का अपमान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्ता युक्त शिक्षा हमारा लक्ष्य है। विकास करना विपक्ष की प्रवृत्ति नहीं थी, यही कारण था कि प्रदेश के हर तबके ने 2019 में विकास पर मुहर लगाई।

सरकार ने 25 लाख से अधिक लोगों को आवास दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम पीएम आवास योजना से लोगों को लाभ दे रहे हैं। अब तक सरकार ने 25 लाख से अधिक लोगों को आवास दिया। उज्जवला योजना के तहत 1.35 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिए। सौभाग्य योजना के तहत एक करोड़ 9 लाख बिजली कनेक्शन दिए। हमारी सरकार ने गरीबों के जीवन स्तर को सुधारा है। आज सरकार की योजनाएं समाज के हर वर्ग के लोगों तक पहुंच रही है। मुसहर जाति के लोग सबसे गरीब है, सबसे निचले पायदान पर है। हमने उनको भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम बच्चों के साथ भविष्य को बचा रहे हैं। हम मातृ मृत्यु दर में कमी लाएं। शिशु मृत्यु दर में कमी लाएं। बालिकाओं को सुरक्षा दे रहे हैं। पहले प्रदेश में भूख से मौतें होती थी। हमारी सरकार ने 3.55 करोड़ परिवारों को राशन कार्ड दिए हैं। हम प्रदेश को कुपोषण से मुक्त करने पर काम कर रहे हैं। आज प्रदेश में बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू किया गया। इंफ्रास्ट्रक्चर को तेजी से बढ़ा रहे हैं। किसानों की आमदनी बढ़ा रहे। हम डिफेंस कॉरिडोर बनाने जा रहे हैं जिससे रोजगार बढ़ेगा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *