कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ लखनऊ की सड़क पर उतरीं प्रियंका, बोलीं- यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लखनऊ। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर बुधवार को कांग्रेस ने देशभर में पदयात्रा निकाली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी इसमें शामिल हुए। उनकी अगुआई में कार्यकर्ता गांधी का संदेश देते हुए पार्टी मुख्यालय से राजघाट पहुंचे। दूसरी ओर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उन्नाव और शाहजहांपुर यौन शोषण मामले की पीड़िताओं के समर्थन में लखनऊ की सड़कों पर उतरीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला के हक में आवाज उठाती रहेगी।

इसबीच, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने कांग्रेस की पदयात्रा पर तंज कसा। उन्होंने ट्वीट किया, ”गांधीजी की जयंती पर कांग्रेस पद यात्रा कर रही है। कांग्रेस कार्यालय से राजघाट की बजाय कांग्रेसी राहुल गांधी की परिक्रमा कर लें, उनकी पदयात्रा पूरी हो जाएगी।”

प्रियंका गांधी ने लखनऊ के शहीद स्मारक से कार्यकर्ताओं के साथ हजरतंगज स्थित गांधी प्रतिमा तक पदयात्रा की। उन्होंने कहा, ”प्रदेश में महिलाओं के साथ अन्याय और अत्याचार हो रहा है। मैं उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के घर मिलने गई थी। वहां लड़की की मां और परिजन को घर में बंद कर रखा गया है। हमें प्रशासन ने बोलने की अनुमति नहीं दी है, लेकिन कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा।”

कांग्रेस ने सोमवार को चिन्मयानंद केस में पीड़ित छात्रा के समर्थन में शाहजहांपुर से लखनऊ तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया था। पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद समेत 350 कांग्रेसियों को गिरफ्तार लिया था। कांग्रेस ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ”न्याय की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस हक की आवाज को हमेशा उठाती आई है, अब हम मौन विरोध करेंगे।’

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *