BJP के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने गांधी और शास्त्री को किया याद, कहा-PM मोदी ने गांधी के सपनों को साकार किया

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने गांधी जयंती और लालबहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमाओं पर फूल माला भेंटकर श्रद्धासुमन अर्पित किया। कालिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश प्लास्टिक फ्री हो रहा है।

मनोरंजन कालिया ने नेहरू गार्डन स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल मालाएं चढ़ाईं। इसके बाद शास्त्री चौक स्थित पंडित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर फूल माला अर्पित किया। उनके साथ भाजपा के कई नेता और पूर्व पार्षद भी थे। इस अवसर पर भाजपा नेता अजय जगोता, पूर्व पार्षद जगजीत सिंह समेत कई लोग मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।





728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *