अखिलेश यादव का सियासी प्रहार, कहा-बुरे काम छिपाने के लिए ढोंग कर रही है BJP

Daily Samvad
3 Min Read

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए। कहा कि भाजपा महात्मा गांधी, भीमराव अंबेडकर, डॉ. लोहिया और स्वामी विवेकानंद को अपनाने की राजनीति अपने बुरे कामों को छिपाने के लिए कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन प्रशासन और चुनाव आयोग निष्पक्ष हो जाएगा, उसी दिन समाजवादी पार्टी और विपक्ष जीतने लगेगा।

आजम खां का नाम लिये बिना अखिलेश यादव ने कहा कि रामपुर में जिन अधिकारियों ने मुकदमे लगाए हों और भाजपा को चुनाव जिताने का संकल्प लिया हो। उनकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। कम से कम आज जब हम लोकतंत्र देने वाले राष्ट्रपिता को याद कर रहे हैं, चुनाव आयोग यह उदाहरण पेश करे कि वह निष्पक्ष है।

घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज होने पर अखिलेश ने कहा कि गलती हमारी पार्टी कार्यालय की है। यह गलती हम लोगों ने स्वीकार किया है। जो फार्म दिया उसमें दस्तखत नहीं थे। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसकी विचारधारा से जुड़े हुए लोग कभी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर नहीं चले। कभी सत्य का रास्ता नहीं अपनाया। ऐसा दल जिसके लोग ङ्क्षहसा पर भरोसा करते हों वह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहे हैं।

प्राइमरी शिक्षा का स्थान नंबर एक नीचे से आया

भाजपा ने कहा था कि प्राइमरी एजूकेशन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में नंबर एक आएगा।मुख्यमंत्री जी ने बात मानी लेकिन प्राइमरी शिक्षा का स्थान नंबर एक नीचे से आया। भाजपा को प्राइमरी शिक्षा के नीचे से नंबर एक आने की बधाई भी दी जानी चाहिए। प्रियंका गांधी के हजरतगंज गांधी प्रतिमा स्थल तक मार्च निकालने पर बोले कि यह तो अच्छा है कि सब लोग राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के रास्ते पर चलें।

उनके विचारों को अपनाएं और उन विचारों को अपने पॉलीटिकल एजेंडे में डालें। आज बाढ़ की वजह से किसानों के आगे मुश्किल खड़ी हो गई है। भाजपा ने कहा कर्ज माफ कर देंगे लेकिन कई किसान आत्महत्या कर रहे हैं। अखिलेश यादव गांधी आश्रम भी गए। इस मौके पर अहमद हसन व निवर्तमान जिलाध्यक्ष अशोक यादव सहित कई पदाधिकारी भी मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *