अमृतसर से डेरा बाबा नानक तक करवाई जाने वाली साइकिल रैली के रूट को मंजूरी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

64. 9 किलोमीटर साइकिल रैली में 550 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

डेली संवाद, चंडीगढ़
श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के मौके पर पंजाब सरकार द्वारा करवाए जा रहे समागमों की श्रृंखला में खेल विभाग द्वारा जारी किये गए कैलेंडर के अनुसार महान ऐतिहासिक दिवस को समर्पित करवाई जाने वाली साइकिल रैली के रूट प्लैन को आज मंजूरी दे दी गई। 3 नवंबर को अमृतसर से डेरा बाबा नानक तक करवाई जाने वाली इस रैली के रूट को मंजूरी खेल और युवा मामलों बारे मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी द्वारा आज उच्च स्तरीय मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए दी गई।

मीटिंग के उपरांत विवरण जारी करते हुए प्रैस बयान के द्वारा जानकारी देते हुए राणा सोढी ने बताया कि यह रैली गुरू नानक स्टेडियम अमृतसर से शुरू होकर मजीठा बाइपास, फतेहगड़ चूडिय़ाँ के द्वारा डेरा बाबा नानक तक पहुँचेगी। इस रैली की लंबाई 64. 9 किलोमीटर बनती है और इसमें 550 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। हरेक 15 किलोमीटर के अंतर पर विभाग द्वारा हाल्ट प्वाइंट बनाया जायेगा जो हर तरह की सुविधाओं के साथ लैस होगा जहाँ वालंटियर रैली में हिस्सा लेने वाले साईकलिस्टों की हर तरह की मदद के लिए तैनात होंगे।

00 के करीब साइक्लिस्ट राज्य के साईक्लिंग कोचिंग सैंटरों से होंगे

खेल मंत्री ने बताया कि रैली में हिस्सा लेने वाले साईकलिस्टों में से 100 के करीब साइक्लिस्ट राज्य के साईक्लिंग कोचिंग सैंटरों से होंगे। दौड़ पूरी करने वाले हरेक साइक्लिस्ट को मैडल और सर्टिफिकेट के साथ उचित इनाम दिए जाएंगे। इस रैली को कामयाब करने के लिए विभाग के अधिकारियों, प्रशिक्षकों के अलावा एन.एस.एस. वलंटियर और एन.सी.सी. कैडिट भी सहयोग देंगे।

इस मौके पर शुरुआती स्थान गुरू नानक स्टेडियम अमृतसर में लाईट साऊंड, बड़ी स्क्रीन का प्रबंध किया जायेगा और पोस्टरों के अलावा आलीशान सजावट की जायेगी। इस जगह पर बड़े फलैक्स भी लगाऐ जाएंगे। इस मौके पर खेल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजय कुमार, सचिव पी. डब्ल्यू. डी. श्री हुस्न लाल, डिप्टी कमिश्नर शिवदुलार सिंह ढिल्लों, आईजी. ए.के. पांडे, डायरैक्टर स्वास्थ्य डा. अवनीत कौर और ए.डी.सी. गुरदासपुर श्री तजिन्दर पाल शामिल थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *