दिल्ली में घुसे जैश के 3 से 4 आत्मघाती आतंकी! खुफिया सूचना के बाद कई जगहों पर छापेमारी, हिरासत में 2 संदिग्ध

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 3 से 4 आत्मघाती आतंकवादियों की मौजूदगी संबंधी पुख्ता खुफिया सूचनाओं के बाद बुधवार रात से ही दिल्ली में रेड अलर्ट है। कैटिगरी-A के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल शहर में तमाम जगहों पर छापेमारी कर रही है। 2 संदिग्धों को हिरासत में भी लिया गया है।

इस कैटिगरी के इनपुट को एक्सट्रिमली क्रेडिबल यानी बहुत ही ज्यादा विश्वसनीय माना जाता है। रेड अलर्ट के बाद दिल्ली पुलिस पूरी तरह चौकन्नी है, जगह-जगह वाहनों की सघन जांच की जा रही है।

हालांकि, सेंट्रल दिल्ली डीसीपी एमएस रंधावा ने कहा है कि चिंता की कोई बात नहीं है। वह बोले, ‘हम लोग अलर्ट पर हैं। हम सभी आतंकवाद विरोधी उपाय कर रहे हैं। मिले इनपुट्स पर काम किया जा रहा है। चिंता की कोई बात नहीं है।’

दिल्ली में घुसे आतंकियों में कम से कम 2 पाकिस्तानी

आत्मघाती आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए हैं जो संभवतः पिछले हफ्ते ही शहर में घुसे हैं। जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म किए जाने से बौखलाए आतंकी दिल्ली में बड़े आतंकी हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूत्रों के मुताबिक, राजधानी में जो 3 से 4 आतंकी घुसे हुए हैं, उनमें से कम से कम 2 विदेशी (पाकिस्तानी) हैं।

सीलमपुर, जामियानगर समेत 9 जगहों पर छापेमारी

खुफिया सूचना के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार रात को शहर के 9 ठिकानों पर छापा मारा। 2 संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीलमपुर और नॉर्थ-इस्ट दिल्ली के 2 अन्य जगहों, जामिया नगर और पहाड़गंज के नजदीक सेन्ट्रल दिल्ली की 2 जगहों पर पुलिस ने छापे मारे।

पीएम मोदी और एनएसए डोभाल आतंकियों के टारगेट पर

संभावित आतंकी खतरे के मद्देनजर दिल्ली में 4 रक्षा प्रतिष्ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उनके लिए अलर्ट का लेवल बढ़ाकर ‘ऑरेंज’ कर दिया गया है। खुफिया इनपुट इस ओर भी इशारा कर रहे हैं कि जैश-ए-मोहम्मद ने पीएम मोदी और एनएसए अजीत डोभाल का टारगेट करने के लिए स्पेशल स्क्वॉड बनाया है। उसी इनपुट में बताया गया था कि 25 से 30 सितंबर के बीच आतंकी हमला हो सकता था। एक इंटेलिजेंस ऑफिसर ने बताया कि हो सकता है कि दिल्ली में घुसे जैश के आत्मघाती आतंकी उसके स्पेशल स्कवॉड के ही हों।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *