दिल्ली से वैष्णो देवी अब सिर्फ 8 घंटे में, वंदे भारत एक्सप्रेस को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली। वैष्णो देवी के भक्तों के लिए ये एक बड़ी खुशखबरी है. अब आपको कटड़ा जाने में 12 घंटे नहीं सिर्फ 8 घंटे लगेंगे. गृहमंत्री अमित शाह आज नई दिल्ली-कटड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये ट्रेन सिर्फ 8 घंटे में 655 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस भारत की सबसे आधुनिक ट्रेन है और पीएम मोदी ने भी 15 अगस्त के अपने भाषण में इस ट्रेन की भारी मांग का ज़िक्र किया था. ये ट्रेन नई दिल्ली से कटड़ा (ट्रेन संख्या- 22439) और फिर कटड़ा से नई दिल्ली( 22440) के बीच सप्ताह में 6 दिन चलेगी. सिर्फ मंगलवार को ये ट्रेन नहीं चलेगी।

इस मौके पर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, ‘आज हाईस्पीड वंदे भारत रेलगाड़ी माता वैष्णो देवी के दरबार में जाएगी. इससे एक नई शुरुआत वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए होने जा रही है. 17 फरवरी को वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी के लिए शुरू की गई. प्रधानमंत्री मोदी ने रेल विभाग के सामने एक कल्पना रखी की धीरे-धीरे हाईस्पीड ट्रेन का भारत में एक जाल बिछाया जाए।’

शाह ने कहा, ‘रेल मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में काम कर रहे पूरे रेल विभाग के सभी लोगों को हृदय से बहुत-बहुत बधाई देना चाहता हूं कि आपने जम्मू-कश्मीर को आज नवरात्रि के शुभ अवसर पर एक बहुत बड़ा तोहफा देने का काम किया है.’ शाह ने कहा, ‘2014 में जबसे नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने, तबसे सभी यात्रा स्थानों तक सभी यात्री सुगमता और सरलता से पहुंच सके, इसके लिए सरकार ने बहुत से कदम उठाए हैं।’

क्या है टाइम-टेबल?

ये ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 6 बजे चलेगी और दोपहर 2 बजे श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा स्टेशन पहुंचेगी. कटड़ा से वापसी में ये ट्रेन दोपहर बाद 3 बजे चलेगी और रात 11 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी. नई दिल्ली से कटड़ा के बीच ये ट्रेन अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मूतवी में भी रुकेगी।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *