आर्टिकल 370 खत्म होने के बाद BJP चला रही है जनसंपर्क अभियान, पढ़ें क्या बोले रमन पब्बी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
आर्टिकल 370 और 35A खत्म होने के बाद भाजपा द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत जालंधर में भी जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जिसमें डीपी चंदन सह इंचार्ज जनसंपर्क अभियान पंजाब और कमल चेटली जोनल इंचार्ज जनसंपर्क अभियान पंजाब मुख्य तौर पर उपस्थित रहे।

डीपी चंदन और जिला अध्यक्ष रमन पब्बी ने संयुक्त रूप से बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता को आर्टिकल 370 और 35a हटने से होने वाले फायदों के बारे में बताना है। वही पार्टी द्वारा शहर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात की जाएगी और उनको आर्टिकल 370 और 35a के हटने से होने वाले फायदों के बारे में बताया जाएगा।

इस मुहिम के तहत आज पार्टी द्वारा टैगोर हॉस्पिटल के मालिक डॉ वीके महाजन जी से मुलाकात की गई और उनसे इस संविधान में हुए बदलावों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने ने यह भी बताया कि जम्मू कश्मीर की तरक्की में आर्टिकल 370 एक स्पीड ब्रेकर का काम कर रहा था जिसके हटने से जम्मू कश्मीर के विकास में तेजी आएगी।

आर्टिकल 370 और 35a से हटने से जम्मू कश्मीर में रोजगार के साधन बढ़ेंगे और अब जम्मू कश्मीर के बाहर के लोग भी वहां पर जमीन खरीद कर अपना व्यवसाय कर सकेंगे। आर्टिकल 370 हटा कर मोदी जी ने देश में एक प्रधान एक संविधान का सपना पूरा कर दिया है। इस मौके पर जिला महामंत्री राजीव ढींगरा और अश्विनी गर्ग भी मौजूद रहे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *