वन, पर्यटन, सांस्कृतिक समेत अन्य विभागों को संयुक्त रूप से वन्य जीवों के संरक्षण में योगदान देना होगा : योगी 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वन्यजीव संरक्षण जागरूकता मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया

डेली संवाद, लखनऊ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लखनऊ के इन्दिरा गाँधी प्रतिष्ठान में वन्यजीव संरक्षण जागरूकता मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अगर वन विभाग, पर्यटन विभाग, सांस्कृतिक विभाग समेत सभी सम्बंधित विभाग आपस में मिलकर के कार्य करेंगे तो जैव विविधता और वन्य जीवों के संरक्षण में एक महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है। इस मौके पर वन्य जीव सप्ताह- 2019 के विजेताओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्राचीन भारतीय परंपरा ने सदैव ही जैव विविधता को सम्मान दिया है, साथ ही उसके संरक्षण पर भी बल दिया है। हम जीवों कि सुरक्षा करके ही सृष्टि की सुरक्षा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की 9 अवतारों की परंपरा को अगर हम देखें तो इन अवतारों की परंपरा में प्रथम अवतार मत्स्य का अवतार है। द्वितीय अवतार कूर्म (कछुए) अवतार, तृतीय अवतार वाराह अवतार और चौथा नरसिंह का अवतार है। ये सब कार्मिक विकास की श्रेणियां हैं।

प्राचीन भारतीय परंपरा ने सदैव ही जैव विविधता को सम्मान दिया है

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जब भी मनुष्य ने प्रकृति के नियमों से छेड़छाड़ किया है, तो इसके व्यापक दुष्परिणामों को भी भुगता है। विगत ढाई वर्ष के दौरान वन्य विभाग के द्वारा प्रथम वर्ष मंव लगभग 6 करोड़, उसके अगले वर्ष 11 करोड़ और तीसरे वर्ष लगभग 22 करोड़ 59 लाख वृक्षारोपण करना वन्य विभाग के अच्छे छवि को प्रदर्शित करता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जीवन एक चक्र का स्वरुप है जो सदैव चलता रहता है। हर प्राणी एक दूसरे पर निर्भर है, सम्पूर्ण सृष्टि में सबसे खतरनाक प्राणि मनुष्य है जो सबको नुकसान पहुंचाता है, लेकिन वन्य प्राणी किसी को भी नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि कोई जंगली जानवर आपको तब तक नुकसान नहीं पहुंचाता जब तक उसको आप से खतरा महसूस ना हो। इस मौके पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री दारा सिंह चौहान, मंत्री अनिल शर्मा मौजूद थे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *