पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं BCCI में पंजाब की तरफ से नुमाईंदगी करेंगे राकेश राठौर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर

जालंधर शहर के पूर्व मेयर व भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर के दूसरी बार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनने के उपरांत जालंधर आगमन पर उनका स्वागत उनके निवास स्थान पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर जालंधर में रखा गया जहां पर सभी समर्थकों ने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर उनको बधाई और शुभकामनाएं दी।

राकेश राठौर ने बताया कि इस बार पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से मुझे बीसीसीआई में पंजाब प्रदेश की नुमाइंदगी करने के लिए मेरी नियुक्ति की गई है उन्होंने बताया कि पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए जो भी संभव प्रयास होंगे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आज का युवा अपना भविष्य बनाने के लिए क्रिकेट को प्राथमिकता देते हैं उन्होंने बताया कि क्रिकेट का स्तर पूरे पंजाब प्रदेश में और ऊंचा उठाने के लिए जिला स्तर की क्रिकेट अकादिमयो को जरूरी दिशा निर्देश देकर इसमें और सुधार लाने की हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

राकेश राठौर ने बताया कि आज पंजाब का युवा बुरी तरह से नशो में जकड़ कर रह गया है। उन्होंने बताया कि आज पंजाब में खेलों को बढ़ावा देने के लिए जरूरी कदम उठाने की जरूरत है जिससे कि युवा खेलों के साथ जोड़कर नशों से दूर रखा जा सके और अपने भविष्य को सुधार कर अपना जीवन स्तर और ऊँचा उठा सकेे।

भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी ने भी पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बनने के उपरांत राकेश राठौर जी को बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि आज हम सभी को युवाओं को खेलों के साथ जोड़ने के लिए जरूरी और संभव प्रयास करने चाहिए।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का सपना है कि खेलेगा युवा तो बढ़ेगा भारत इस मुहिम के तहत हम सभी को युवाओं को खेलों के साथ जोड़कर भारत देश के भविष्य को मजबूत और सुदृढ़ बनाना चाहिए।

प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज ने कहां युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे पंजाब में खेल टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य रुप से उपस्थित संजीव शर्मा मनी, अमित भाटिया, दविंदर कालिया, हरविंदर गोरा, अजय जुल्का, कुणाल गोस्वामी, जै कल्याण, डॉक्टर विनीत शर्मा, हरजिंदर सिंह बाबू अरोड़ा, दिनेश शर्मा, नरेश वालिय, मनी कुमार, पंकज सिबल, वरुण नागपाल,  अजय चोपड़ा, अश्वनी गर्ग, जगमोहन वर्मा, दविंदर भारद्वाज, मंजीत पांडेय, निखिल शर्मा ,पवन कश्यप,नरेश दीवान, नरेश शर्मा,अशोक चढा,यजीत हुरिया,सुशांत कोहली,प्रमोद कश्यप,राजू कश्यप,उपस्थित हुए।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *