भ्रष्टाचार व नशाखोरी की मदद करने वालों को खत्म करने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाना होगा: किशनलाल शर्मा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मंडल नंबर 12 में भाजपा के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा द्वारा चल रहे संगठन के चुनावों को लेकर आज जालन्धर कैंट क्षेत्र में मंडल नंबर 12 में बूथ सत्र पर कार्यकर्ता का गठन किया गया।जिसमें विशेष तौर पर मंडल के प्रभारी किशनलाल शर्मा और सह प्रभारी वरिन्दर बंटी पहुंचे।

इस अवसर पर वरिन्दर बंटी ने कहा भाजपा द्वारा चल रहे चुनावों को लेकर आज मंडल नंबर 12 के 45 बूथों का गठन किया गया। इस अवसर पर किशनलाल शर्मा ने कहा की हर बूथ पर भारत माता की जय कहने वाले कार्यकर्ता खड़े करके पंजाब में भ्रष्टाचारी और नशाखोरों की मदद करने वालो का अंत करना होगा।

उन्होंने कहा भाजपा की करनी और कथनी में कोई अंतर नही है। भारत में हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा के साथ जुड़ना चाहता है। किशनलाल शर्मा ने कहा की पंजाब में भ्रष्टाचार नशाखोरी की मदद करने वाले नेता को खत्म करने के लिए हर बूथ पर कमल खिलाना होगा। किशनलाल शर्मा ने कहा की प्रदेश अध्य्क्ष श्वेत मलिक और महामंत्री राकेश राठौर पंजाब में भाजपा को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने में लगे है।

इस अवसर पर मंडल अध्य्क्ष अमरजीत सिंह गोलडी ने कहा की मोदी जी की नीतियों सभी खुश है। पंजाब भी कांग्रेस मुक्त होने की कगार पर है। इस अवसर पर नवजोत सिंह, बिक्रमजीत सिंह, प्रमोद पराशर, अश्वनी कुमार, प्रभजोत सिंह, गुरिंदर पाल, संजीव मैनी, रिशु मौदगिल, सुरजीत कुमार, इश्क प्रीत, अनिल ठाकुर, नितिन, दिनेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *