कांग्रेस की हालत बिना ड्राइवर की ट्रेन जैसी, राहुल को याद आ रहीं है नानी : योगी आदित्यनाथ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

कांग्रेस के पास न तो देश बेचने को बचा और न ही हरियाणा, अब टिकट और पार्टी बेच रहे कांग्रेसी : योगी

डेली संवाद, पंचकूला/अंबाला/जींद/सोनीपत
भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हरियाणा के चुनावी दौरे पर हैं। योगी ने आक्रामक अंदाज में राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था, आज चार महीने हो गए हैं और कांग्रेस के पास कोई अध्यक्ष नहीं है। कांग्रेस की हालत बिना ड्राइवर की ट्रेन जैसी हो गई है। राहुल को चुनाव का परिणाम पता है, इसलिए उन्हें उनकी नानी की याद आ गई और देश छोड़कर भाग गए हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, जींद और सोनीपत में जनसभाओं को संबोधित किया। पंचकूला में जनसभा को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालका माता मंदिर में पूरे विधि विधान से पूजा की। योगी जैसे ही भाजपा नेताओं के साथ मंच पर पहुंचे, ग्राउंड में उत्साहित लोगों ने जय श्रीराम और भारत माता की जय के नारे लगाए।

योगी ने कहा कि आज कांग्रेस के पास न देश बेचने को बचा है और न ही हरियाणा, इसलिए कांग्रेस के नेता टिकट और अपनी पार्टी को बेचने में लगे हुए हैं। जिस पार्टी का स्वयं का भविष्य न हो उस पार्टी से उम्मीद करना कि वह प्रदेश के विकास और भविष्य को आगे बढ़ाएगी, तो यह कपोल कल्पित कल्पना है। बेईमानी और भ्रष्टाचार कांग्रेसियों के डीएनए का हिस्सा है।

योगी ने कहा कि अपने देश की ताकत बढ़ने पर कांग्रेस को सम्मान की अनुभूति नहीं होती है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह विजय दशमी के दिन फ्रांस में राफेल विमान का शस्त्र पूजन कर रहे थे, तो कांग्रेसी उनका मजाक उड़ा रहे थे। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत के आर्थिक वैभव एवं सामरिक ताकत का एहसास आज पूरी दुनिया को हो रहा है।

कांग्रेस की सरकार नौकरियां नीलाम करती थीं

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकारें नौकरी नीलाम करती थीं। हरियाणा में जब भाजपा की मनोहर लाल सरकार आई तो बिना भेदभाव के पारदर्शी तरीके से 72 हजार नौजवानों को सरकारी नौकरी मुहैया करवाई। हरियाणा सरकार की नीतियों के कारण आज प्रदेश में व्यापक निवेश हो रहा है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा है कि हरियाणा की बेटी कल्पना चावला ने पूरे विश्व में हरियाणा और देश का मान बढ़ाया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की लापरवाही के कारण हरियाणा में लिंगानुपात गड़बड़ा गया था। बेटियां कम हो गई थीं। मोदी सरकार ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” को प्रमुखता से पूरे देश में शुरू किया। जिसे हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने इस कार्य को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया, जिससे आज हरियाणा में बालिकाओं की संख्या बढ़ी है।

कामनवेल्थ में कांग्रेस ने करप्शन किया, कुंभ में हमने इतिहास रचा

योगी ने कहा है कि कांग्रेस की सरकार के समय 1 लाख 76 हजार करोड़ रुपए का 2जी घोटाला हुआ। हरियाणा दामाद जी घोटाला हो गया। कांग्रेस के दामाद जी ने गुड़गांव से लेकर पंचकूला तक कोई जमीन नहीं छोड़ी थी, जिसमें उन्होंने भ्रष्टाचार के नए कीर्तिमान स्थापित न किए हों। कामनवेल्थ गेम्स में कांग्रेस सरकार ने 70 हजार करोड़ रुपए खर्च किए, 1 करोड़ लोग भी नहीं आए थे। करप्शन के कारण कांग्रेस के मंत्री और उनके अधिकारियों को जेल जाना पड़ा। जबकि उत्तर प्रदेश में हमारी सरकार ने कुंभ मेले में महज 4 हजार करोड़ रुपए खर्च कर पूरे क्षेत्र का विकास किया। कुंभ में 24 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु आए। कहीं भी किसी प्रकार से समस्या नहीं आई।

कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कश्मीर के विकास की बाधक और आतंकवाद की जननी अनुच्छेद 370 जब खत्म किया जाता है, तो कांग्रेस उसका विरोध करती है। कांग्रेस का हाथ आतंकियों के साथ है।

योगी ने कहा कि कश्मीर में रहने वाले भारतवासियों की सुरक्षा के साथ अब कोई खिलवाड़ नहीं कर पाएगा और जो खिलवाड़ करेगा वह दूसरे लोक यात्रा पर जाएगा। उन्होंने कहा कि कल तक भारत पर हमला करने की धमकी देने वाले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पूरी दुनिया के सामने गिड़गिड़ाते हुए कह रहे हैं कि भारत हम पर हमला कर देगा।

यहां भी जनसभा को संबोधित करेंगे योगी

  • 12 अक्टूबर को हरियाणा के हिसार, भिवानी, झज्जर।
  • 13 अक्टूबर को महाराष्ट्र के लातूर, सोलापुर सिटी, और यावतमल। सोलापुर में रात्रि विश्राम।
  • 14 अक्टूबर को महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली, बीड और औरंगाबाद।
  • 15 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में कानपुर के गोविंदनगर, चित्रकूट के मानिकपुर, लखनऊ कैंट और प्रतापगढ़।
  • 16 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में बाराबंकी की जैदपुर, अंबेडकरनगर के जलालपुर, बहराइच के बलहा और मऊ के घोसी।
  • 18 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के गंगोह, रामपुर और अलीगढ़ के इगलास की सभा को संबोधित करेंगे।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *