PM मोदी की भतीजी का पर्स छीनने वाला बदमाश पकड़ा गया, पर्स-मोबाइल बरामद

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

झपटमारों में से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी का पर्स छीनकर भागने वाले झपटमारों में से एक पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। अरेस्ट हुए झपटमार का नाम नोनू है और उसके पास से पीड़िता दमयंती बेन के पर्स और मोबाइल फोन्स बरामद कर लिए गए हैं। शनिवार को एलजी हाउस से चंद कदमों की दूरी पर शनिवार गुजराती समाज भवन के गेट पर दमयंती बेन(पीएम के भाई प्रह्लाद मोदी की बेटी) को बदमाशों ने लूट लिया था।

नॉर्थ दिल्ली डीसीपी मोनिका भारद्वाज ने बताया, शनिवार को रजिस्टर हुए स्नैचिंग के केस में हमने 21 साल के गौरव उर्फ नोनू को सोनीपत से अरेस्ट किया है। दूसरे आरोपी बादल को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा। बदमाश के पास से लूट का सामान और वारदात में इस्तेमाल किए गए टूवीलर को भी बरामद कर लिया गया है।

दमयंती बेन परिवार के साथ पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से ऑटो लेकर पहुंची थीं तभी सामने से सफेद रंग की स्कूटी में आए दो स्नैचर उनके हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गए थे।

बैग में करीब 56 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन थे

दमयंती बेन के बैग में करीब 56 हजार रुपये, दो मोबाइल फोन के अलावा पैन कार्ड और अन्य जरूरी कागजात थे। सिविल लाइंस पुलिस ने केस दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली थी, जिसमें स्कूटी सवार बदमाश दिखाई दे रहे हैं। देर रात तक आरोपियों तक पुलिस पहुंच चुकी थी।

दमयंती ने बताया कि अपने पति विकास मोदी और दो बेटियों के साथ सूरत में रहती हैं। वह पति और दो बेटियों के साथ शनिवार को अमृतसर से दिल्ली लौटी थीं। शनिवार शाम 4 बजे उन्हें अहमदाबाद के लिए फ्लाइट लेनी थी। पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह 6:30 बजे ऑटो लेकर वे लोग सिविल लाइंस में राजनिवास के पास बने गुजराती समाज भवन पहुंचे थे। यहां पर उनका कमरा बुक था।

अहमदाबाद की फ्लाइट के टिकट के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज मोबाइल में थे

दमयंती के अनुसार, मेन गेट पर ऑटो से उतरकर वह सामान संभाल ही रही थीं कि सामने से स्कूटर में आए दो बदमाश उनका पर्स छीनकर फरार हो गए। उन्होंने बताया, अहमदाबाद की फ्लाइट के टिकट के साथ अन्य जरूरी दस्तावेज मोबाइल में थे। बेटी के साथ लूट का पता चलते ही पिता प्रह्लाद मोदी ने बेहद अफसोस जताया। उनके मुताबिक, वारदात के बाद बेटी ने उन्हें इसकी पूरी जानकारी दी, जिसके बाद उन्होंने बेटी को थाने जाकर शिकायत देने को कहा।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *