इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के कारिंदों ने फिर शुरू किया पुराना खेल, फाइलें गुम करने का मास्टर माइंड सक्रिय

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर
इप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के कुछ कारिदों ने फिर से अपना पुराना खेल शुरू कर दिया है। इस खेल में भू-माफिया से लेकर कुछ अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। फिलहाल इस पूरे नैक्सेस को तोड़ने में जुटे इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया इस खेल के मास्टर माइंड को सलाखों के पीछे पहुंचाना चाहते हैं, लेकिन उनके अरमानों पर दफ्तर के कुछ मुलाजिम पानी फेरने में लगे हुए हैं।

ताजा मामला न्यू गोपाल नगर का है। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा न्यू गोपाल नगर में 31.78 एकड़ स्कीम लांच की गई थी। इस स्कीम में ट्रस्ट के अफसरों की कृपा से न केवल अवैध इमारतें बनीं, बल्कि कुछ प्लाट्स के कागजात ही गायब करवा दिए गए। इसका खुलासा आरटीआई एक्टिविस्ट रविंदर पाल सिंह चड्ढा ने किया है।

जानकारी के मुताबिक न्यू गोपाल नगर के प्लाट संख्या – 6 से संबंधित फाइल गायब कर दी गई है। इसे लेकर इम्प्रूवमैंट ट्रस्ट की ई.ओ. ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिख कर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की है। यही नहीं इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से कई फाइलें गायब हैं। जिसके लिए कभी विजीलैंस आती है तो कभी चंडीगढ़ से आदेश आता है कि एफआईआर दर्ज करवाई जाए।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।



















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *