लातूर की चुनावी रैली में बोले राहुल गांधी – चांद पर रॉकेट जानें से पेट नहीं भरता

Daily Samvad
2 Min Read

लातूर। विधानसभा चुनावों को लेकर महाराष्ट्र और हरियाणा में राजनीतिक पार्टियों के प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लातूर में रैली को संबोधित किया। यहां राहुल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि- मीडिया में आपको कभी चांद की बात होगी लेकिन जो जनता के मुद्दे है उनके बारे में आपको मीडिया में सुनाई नहीं देगा।

राहुल ने कहा कि सारी की सारी चाइना की कंपनी हिंदुस्तान में है। कोई भी सामान खरीदो, उस पर मेड इन चाइना लिखा है। भारत की फैक्ट्रियां बंद हो रही हैं और चाइना के युवाओं को रोजगार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि चांद पर रॉकेट जानें से पेट नहीं भरता, इसके बाद राहुल गांधी ने इशारों-इशारों में मिशन चंद्रयान-2 को असफल बताते हुए कहा की, 2 दिन में रॉकेट नहीं बनता।

राहुल ने कहा कि हिन्दुस्तान में आप किसी से भी पूछो जनता की समस्या क्या है। एक सेकेंड में जवाब मिलता है किसानों की हालत और बेरोजगारी। किसी भी युवा से पूछ लो क्या हो रहा है, क्या करते हो कुछ नहीं। किसानों से पूछो तो कहते हैं केन्द्र सरकार ने बर्बाद कर दिया है। लेकिन मीडिया में ना आपको बेरोजगारी की बात सुनाई देगी। मीडिया में महाराष्ट्र कभी आपने सुना है किसानों का कर्जा माफ हुआ है, ना।

WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने  के लिए हमारे नंबर 8847567663 को अपने Mobile में Save करके इस नंबर पर Missed Call करें। हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करें।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *